फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Board topper's school filled with water, shortage of teachers too

Charkhi Dadri News: बोर्ड टॉपर के स्कूल में भरा पानी, शिक्षकों का भी टोटा

Mon, 04 Aug 2025 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 04 Aug 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Board topper's school filled with water, shortage of teachers too
चरखी दादरी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (एचबीएसई) की बारहवीं कक्षा में 482 अंक लेकर शानदार प्रदर्शन करने वाली छात्रा पलक के गांव भागवी स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शिक्षकों का टोटा बना हुआ है। यहां छह शिक्षक कार्यरत हैं जबकि पांच पद रिक्त हैं।
विज्ञापन

स्कूल में 41 छात्राएं हैं। 18 कमरों में से नौ जर्जर हैं। इस समय स्कूल परिसर में बारिश का पानी भरा हुआ है। इससे शिक्षक व विद्यार्थी दोनों ही परेशान हैं। लाइब्रेरी भवन में कक्षाएं लगाई जा रही हैं। स्कूल का भवन करीब 30 साल पुराना है। स्कूल परिसर में काफी समय से पानी भरा होने की वजह से मच्छर पनप रहे हैं और यहां दवा का छिड़काव करने की जरूरत बनी हुई है।
विज्ञापन

- स्कूल का रिपोर्ट कार्ड
कुल कमरे- 18
जर्जर कमरे-9
छात्राओं की संख्या-41
शिक्षकों के स्वीकृत पद-11
शिक्षक तैनात- 6
12वीं परिणाम: 100 प्रतिशत
नोट : जलभराव से परेशानी : स्कूल में जलभराव की समस्या है, इसका अब तक समाधान नहीं हो पाया है।
:::::
स्कूल में कमरों के निर्माण के लिए सरकार व विभाग को लिखित में अवगत करवा रखा है। शिक्षा विभाग ने कुछ कमरे असुरक्षित भी घाेषित कर रखे हैं। जल्द ही स्कूल भवन निर्माण होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमिला, सरपंच, ग्राम पंचायत भागवी
------
शिक्षा विभाग को जर्जर भवन के बारे में अवगत करा रखा है। विभाग ने कुछ कमरे असुरक्षित भी घोषित कर रखे हैं। जल्द नए कमरों का निर्माण कराया जाएगा।
सरोज, प्राचार्य, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, भागवी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed