{"_id":"67c1fcfd077807543006606f","slug":"board-exam-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-132507-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: जोड़-भाग बैठाकर गणित के पेपर में दो केंद्रों के अंदर चिट डालने पहुंचे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: जोड़-भाग बैठाकर गणित के पेपर में दो केंद्रों के अंदर चिट डालने पहुंचे लोग
Fri, 28 Feb 2025 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 28 Feb 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
पुलिस कर्मचारी को देखकर भागते परीक्षार्थियों के साथ आए लोग। संवाद
फोटो 14
दादरी राजकीय कन्या स्कूल परीक्षा केंद्र के बाहर नकल कराने पहुंचे युवकों को खदेड़ता पुलिसकर्मी। संवाद
फोटो 15
पुलिस को देखकर भागते परीक्षार्थियों के साथ आए लोग। संवाद
फोटो 36
परीक्षा खत्म होने के बाद केंद्र से बाहर निकलतीं छात्राएं। संवाद
::::::::::::::::::
- शुक्रवार को जिले में 35 केंद्रों पर आयोजित हुई 10वीं गणित की परीक्षा, 19 केंद्रों पर पहुंचा उड़नदस्ता, किसी केंद्र पर नहीं बना यूएमसी
- ग्राम पंचायत के अनुरोध पर सुधार की चेतावनी देकर रोकी गई परीक्षा केंद्रों पर होने वाली कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिले में शुक्रवार को 35 केंद्रों में शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा की गणित विषय की परीक्षा आयोजित की गई। दो परीक्षा केंद्रों में बाहरी लोगों का हस्तक्षेप मिला। इसके चलते उड़नदस्ते की ओर से स्टाफ को सचेत किया गया। इतना ही नहीं, ग्राम पंचायत के सुधार करने के आश्वासन के बाद अगली कार्रवाई फिलहाल चेतावनी देकर रोक दी गई है।
दरअसल, राजकीय स्कूल समसपुर व राजकीय स्कूल डालावास परीक्षा केंद्रों के बाहर नकल करवाने वालों की भीड़ रही। इस केंद्र में बाहरी लोगों का हस्तक्षेप ज्यादा होने की वजह से परीक्षा के दौरान अव्यवस्था बनी रही। परीक्षा केंद्रों का शिक्षा बोर्ड के उड़नदस्ते ने निरीक्षण किया और परीक्षा केंद्रों के हालात पर नाराजगी जाहिर की।
शुक्रवार को गणित विषय के पेपर में 35 केंद्र बनाए गए। इनमें 25 दादरी व 10 केंद्र बाढड़ा खंड में बनाए गए। शिक्षा बोर्ड से प्रश्न-पत्र उड़नदस्ता, डीईओ, एसडीएम फ्लाइंग ने 35 में से 19 केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
इस दौरान समसपुर व डालावास परीक्षा केंद्रों में नकल करवाने के लिए भीड़ परीक्षा केंद्र के बाहर देखी गई। भीड़ की वजह से परीक्षा में विघ्न पैदा हो रहा था। अव्यवस्था के चलते केंद्र अधीक्षक व डयूटी सुपरवाइजर्स को भी परेशानी हुई। भीड़ पर्ची फेंकने के लिए कमरों की खिड़कियों के साथ चिपकी रही।
- इन परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे उड़नदस्ते
शिक्षा बोर्ड की प्रश्नपत्र फ्लाइंग के इंचार्ज ओमप्रकाश वर्मा ने बताया कि उन्होंने गांव बिरही कलां, छपार, बरसाना, दादरी कन्या स्कूल, सारंगपुर, समसपुर व डालावास परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। समसपुर व डालावास में बाहरी हस्तक्षेप के चलते ग्राम पंचायत के आश्वासन के बाद अगली कार्रवाई फिलहाल रोक दी गई है। इन गांवों की पंचायत ने नकल पर रोक लगाने में सहयोग करने का आश्वासन बोर्ड फ्लाइंग को दिया है।
- परीक्षा केंद्रों पर बढ़ाया जाएगा पुलिस बल
फ्लाइंग इंचार्ज ओमप्रकाश वर्मा ने बताया कि इन केंद्रों में पुलिस बल बढ़ाया जाएगा। निरीक्षण भी प्रतिदिन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि किसी भी परीक्षा केंद्र पर नकल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण के दौरान जहां पुलिस फोर्स कम नजर आ रही है। वहां संख्या बढ़वाई जा रही है।