{"_id":"6243362a9c62446ae142f8b1","slug":"board-exam-17-thousand-students-will-give-tenth-and-twelfth-exams-at-36-centers-charkhidadri-news-hsr627813043","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा: 36 केंद्रों पर 17 हजार विद्यार्थी देंगे दसवीं और बारहवीं की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा: 36 केंद्रों पर 17 हजार विद्यार्थी देंगे दसवीं और बारहवीं की परीक्षा
विज्ञापन
शहर स्थित शहीद दलबीर सिंह राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल का गेट।
- फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं आज से शुरू होंगी। पहला पेपर बारहवीं कक्षा का होगा और हिंदी के पेपर को नकल रहित करवाने के लिए शिक्षा विभाग ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले में इस बार करीब 17 हजार विद्यार्थी बोर्ड परीक्षाएं देंगे। इनमें बारहवीं कक्षा के 6500 और दसवीं कक्षा के साढ़े दस हजार विद्यार्थी शामिल हैं। बोर्ड परीक्षाओं के लिए शिक्षा विभाग ने जिले में 36 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। बाढड़ा में 12 और दादरी में 24 केंद्र बनाए गए हैं।
बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर डीसी प्रदीप गोदारा परीक्षा केंद्रों की 200 मीटर की परिधि में धारा-144 लागू कर चुके हैं। इसके अलावा शिक्षा विभाग ने परीक्षा की गरिमा को बनाए रखने के लिए उड़नदस्ते गठित कर दिए हैं। कुछ दिन पहले ही बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर डीसी प्रदीप गोदारा अधिकारियों की बैठक ले चुके हैं। दूसरी ओर करीब 400 पुलिस जवान बोर्ड परीक्षाओं को नकल रहित संपन्न करवाने के लिए अपनी सेवाएं देंगे और इसके लिए विभागीय अधिकारियों ने उनकी ड्यूटी लगवा दी है।
इस बार प्रशासन और विभाग की नजर संवेदनशील और अति संवेदनशील केंद्रों पर रहेगी। जिले में सात परीक्षा केंद्रों को संवेदनशील और अतिसंवेदनशील केंद्रों की श्रेणी में रखा गया है। दादरी के चार परीक्षा केंद्र संवेदनशील हैं और इनमें दादरी काठमंडी राजकीय कन्या सीनियर सेकंडरी स्कूल, नौरंगबास राजपूतान सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बिरही कलां राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल व रानीला-दो राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल शामिल है। इसी प्रकार बाढड़ा में दो परीक्षा केंद्र संवेदनशील हैं और इनमें डालावास बी-1 राजकीय हाई स्कूल व हड़ौदी राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल शामिल हैं।
विज्ञापन
- जिले में एक ही परीक्षा केंद्र अति संवेदनशील
शिक्षा विभाग ने बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर पूरे प्रदेश के अति संवेदनशील परीक्षा केंद्रों की सूची तैयार की है। इस सूची में चरखी दादरी जिले का एक ही परीक्षा केंद्र अति संवेदनशील है। शिक्षा विभाग चांदवास राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल को इस बार अतिसंवेदनशील मान रहा है।
- बाढड़ा में यहां बनाए गए परीक्षा केंद्र
बाढड़ा उपमंडल में 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बाढड़ा कस्बा में दो, भांडवा स्थित प्रज्ञा स्कूल, बेरला-1 राजकीय स्कूल, चंदेनी राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, चांदवास राजकीय सीनियर सेकेेंडरी स्कूल, डालावास-1 राजकीय हाई स्कूल, हड़ौदी राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्ूल, कादमा-1 राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, काकड़ोली सरश्दारा राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कारी धारिणी राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल व पिचोपा कलां राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल शामिल हैं।
- दादरी में इन स्कूलों में बनाए गए परीक्षा केंद्र
दादरी में अचीना राजकीय स्कूल, बरसाना राजकीय हाई स्कूल, बौंदकलां-1 राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बौंदकलां स्थित आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल, महाराणा प्रताप सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बिरही कलां राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, चांगरोड-1 राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, शहर का आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल, काठमंडी राजकीय कन्या स्कूल में दो, शहीद दलबीर सिंह मॉडल संस्कृति स्कूल, छपार राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, चिड़िया राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, झोझूकलां राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मकड़ाना राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मौड़ी स्थित शहीद राजबीर सिंह राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मोरवाला राजकीय हाई स्कूल, मिसरी राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नौरंगाबास राजपूतान सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पैंतावास कलां राजकीय स्कूल, रानीला-2 राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सांवड़ राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सरूपगढ़-सांतौर राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल व सारंगपुर राजकीय स्कूल में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
वर्जन
बोर्ड परीक्षाओं को शांतिपूर्वक व नकल रहित संपन्न करवाने का हमारा पूरा प्रयास रहेगा। इसके लिए उड़नदस्ते गठित कर दिए गए हैं। पुलिस विभाग से भी परीक्षाओं के मद्देनजर सहयोग मांगा गया है। जिले में 36 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
- जलधीर सिंह, डिप्टी डीईओ, चरखी दादरी।