{"_id":"63f7bf142df3eb3db501c3b4","slug":"black-panthers-team-dominates-annual-sports-event-charkhidadri-news-c-21-1-63774-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: वार्षिक खेल स्पर्धा में ब्लैक पैंथर्स टीम का रहा दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: वार्षिक खेल स्पर्धा में ब्लैक पैंथर्स टीम का रहा दबदबा
Fri, 24 Feb 2023 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 24 Feb 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। केदारनाथ अग्रवाल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (कैम) प्रांगण में वीरवार को खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्पर्धा में एमबीए, बीबीए और बीसीए के विद्यार्थियों को दो टीमों में विभाजित किया गया। एक टीम को ब्लैक पैंथर्स और दूसरी को व्हाइट पाइरेट्स नाम दिया गया। ब्लैक पैंथर्स के कप्तान गगन व दीपांशु और व्हाइट पाइरेट्स के कप्तान दीपक व अनुज रहे। ब्लैक पैंथर्स टीम ने शानदार प्रदर्शन के आधार पर ओवरऑल ट्रॉफी जीती।
खेल स्पर्धा के दौरान वॉलीबाल, रिले रेस 600 मीटर, रस्साकसी, रिवर्स रनिंग, बॉल थ्रो, तीन पैर की दौड़, क्रिकेट, साइक्लिंग, किक एंड केन, खो-खो आदि स्पर्धाएं करवाई गई। वॉलीबाल मैच आकर्षण का केंद्र रहा। निदेशिका डॉ. सुप्रिया ढिल्लो ने कहा कि खेल विद्यार्थी जीवन का अहम हिस्सा है और खेलों से विद्यार्थियों में टीम भावना उत्पन्न होती है। खेलों से शारीरिक व मानसिक विकास होता है। जो विद्यार्थी पढ़ाई के साथ खेलों में भाग लेते हैं वे चुस्त और आलस्य रहित होते हैं। प्रतियोगिता में ब्लैक पैंथर्स टीम ने ओवरऑल ट्रॉफी हासिल की। स्पर्धा के आयोजन में रजिस्ट्रार अजय वशिष्ठ, डॉ. आनंद गुप्ता, डॉ. संदीप कादयान, एक्टीविटी इंचार्ज दिव्या गोयल और कीर्ति गर्ग का सहयोग रहा। इस अवसर पर डॉ. गीतांजलि गुप्ता, डॉ. विरेन्द्र कुमार, डॉ. सीएस सुधा, डॉ. लक्ष्मी शर्मा, डॉ. निधि श्योराण, चंचल ढूरेजा, अंजली, अंशुल, सरिता, अनिल बंसल, अवधेश गुप्ता, विशांशु, शिवकुमार आदि मौजूद रहे।
- स्पर्धाओं के ये रहे परिणाम
वॉलीबाल मुकाबले में व्हाइट पाइरेट्स ने तीन में से दो राउंड जीतकर मैच अपने नाम किया। लड़कियों की खो-खो स्पर्धा में ब्लैक पैंथर्स की टीम विजेता रही। लड़कों की 600 मीटर रिले रेस में व्हाइट पाइरेट्स और लड़कियों में ब्लैक पैंथर्स टीम विजेता बनी। लड़कों और लड़कियों की रिवर्स रनिंग में ब्लैक पैंथर्स का दबदबा रहा। रस्साकसी में ब्लैक पैंथर्स ने जीत हासिल की। बॉल थ्रो में व्हाइट पाइरेट्स के कप्तान दीपक ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए ब्लैक पैंथर्स को हराया। क्रिकेट में टॉस जीतकर ब्लैक पैंथर्स ने बल्लेबाजी का फैसला लिया और टीम 10 ओवर में 58 रन बना पाई। ब्लैक पैंथर्स ने 8 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया।