फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   BJP secured power for the third time because of Congress and JJP: Abhay

कांग्रेस और जजपा के कारण भाजपा को तीसरी बार सत्ता मिली : अभय

Mon, 31 Aug 2026 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 31 Aug 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
BJP secured power for the third time because of Congress and JJP: Abhay
कस्बे की अनाज मंडी में आयोजित इनेलो कार्यकर्ता सम्मेलन में मंच पर मौजूद इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह
बाढड़ा। प्रदेश की जागरूक जनता ने वर्ष 2019 और 2024 में भाजपा को सत्ता से बाहर करने का मन बना लिया था लेकिन समय-समय पर कभी जजपा तो कभी कांग्रेस ने पर्दे के पीछे से भाजपा को दोबारा सत्ता में लाने का काम किया। यह बात इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला ने कस्बे की अनाज मंडी में आयोजित हलका स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार धनबल और सरकारी एजेंसियों का सहारा लेकर जबरदस्ती सत्ता में बनी हुई है जिसके खिलाफ इनेलो ने शंखनाद किया है। 27 सितंबर को नूंह मेवात में पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की जयंती पर आयोजित होने वाली रैली में भाजपा को सत्ता से बेदखल करने का संकल्प लिया जाएगा।
विज्ञापन

सम्मेलन में उमड़ी भीड़ को देखकर अभय सिंह चौटाला गदगद नजर आए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सदैव घोटालों को अंजाम दिया और अब पार्टी के वरिष्ठ नेता भाजपा के दबाव में काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सर्वे में जीत के बाद भाजपा के इशारे पर संगठन को मजबूर कर चुनावी व्यवस्था में बदलाव करवाया। इसके चलते भाजपा धनबल के बूते तीसरी बार सत्ता हासिल करने में कामयाब हुई और जनता का जमकर शोषण किया जा रहा है।

इनेलो प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा ने कहा कि बढ़ती महंगाई से सबसे अधिक ग्रामीण क्षेत्र के लोग प्रभावित हो रहे हैं। केंद्र और प्रदेश सरकारें बड़े उद्योगपतियों के इशारे पर चल रही हैं। कृषि उपकरण, खाद और बीज के दाम आसमान छू रहे हैं जबकि किसानों को न तो फसलों का उचित भाव मिल रहा है और न ही प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत पंजीकृत किसानों को पूरा मुआवजा मिल पाया है।

अभय सिंह चौटाला और प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा के कस्बे में पहुंचने पर इनेलो नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व रेलवे अधिकारी जितेंद्र सिंह मांढी ने इनेलो में शामिल होने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed