फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   BJP-JJP alliance changed the electoral equation, Congress's support to independent candidate Virendra Pappu

भाजपा- जजपा गठबंधन ने बदले चुनावी समीकरण, निर्दलीय उम्मीदवार वीरेंद्र पप्पू को कांग्रेस का समर्थन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
BJP-JJP alliance changed the electoral equation, Congress's support to independent candidate Virendra Pappu
चेयरमैन के निर्दलीय उम्मीदवार विरेंद्र पप्पू का समर्थन करते कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। निकाय चुनाव के मद्देनजर वीरवार को हुए सियासी जोड़तोड़ के खेल ने पूरे प्रदेश में चुनावी समीकरण बदल दिए हैं। भाजपा-जजपा के बीच निकाय चुनाव को लेकर हुए गठबंधन से दादरी नगर परिषद की सीट भाजपा के खाते में गई है। खास बात यह है कि जजपा ने वीरवार दोपहर की दिनेश वशिष्ठ को अपना प्रत्याशी घोषित किया था जबकि शाम को दोनों संगठनों के बीच हुए समझौते ने सारे समीकरण बदलकर रख दिए। वहीं, वीरवार को कांग्रेस खेमे में भी हलचल हुई और संगठन कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व पदाधिकारी चेयरमैन के निर्दलीय उम्मीदवार वीरेंद्र पप्पू के समर्थन में आ गए।
विज्ञापन

निकाय चुनाव के नामांकन में अब दो दिन का समय ही बचा है। नामांकन प्रक्रिया के मझधार में सियायी उठा-पटक ने माहौल को और गर्म कर दिया। वहीं, दादरी नगर परिषद चुनाव की बात करें तो इनेलो मंगलवार को राहुल मराठा को अपना उम्मीदवार घोषित कर चुकी है जबकि आम आदमी पार्टी ने वीरवार को अपने जिला अध्यक्ष शिवेंद्र उर्फ रिंपी फौगाट को अपना उम्मीदवार घोषित किया। इसके बाद जजपा और भाजपा के वीरवार दोपहर तक उम्मीदवार तय करने के कयास लगाए जा रहे थे। जजपा ने दोपहर को दिनेश वशिष्ठ को अपना उम्मीदवार घोषित किया। दिनेश वशिष्ठ इससे पहले पार्षद का चुनाव लड़ चुके हैं। शाम को भाजपा-जजपा के बीच हुए समझौते के अनुसार दादरी की सीट भाजपा के पास चली गई है। हालांकि जजपा प्रत्याशी की ओर से नामांकन किया जाएगा या नहीं, देर रात तक इस पर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई थी। इसे लेकर संवाददाता ने जजपा पदाधिकारियों से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन

दूसरी ओर सीट खाते में जाने के बाद भी वीरवार रात तक भाजपा ने अपने उम्मीदवार की स्थिति स्पष्ट नहीं की थी। वहीं, प्रत्याशी के नाम को लेकर तीन दिन पहले चंडीगढ़ पहुंचे जिले के डेलीगेट में शामिल एक भाजपा पदाधिकारी ने बताया कि भाजपा-जजपा के बीच गठबंधन होने का असर भाजपा उम्मीदवार पर नहीं पड़ेगा। बता दें कि हाल ही में भाजपा में शामिल हुए बख्शी सैनी के नाम को लेकर शहर में इस समय चर्चाएं हैं। हालांकि राजनीति में कब समीकरण बदल जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरवार को बंद रही नामांकन प्रक्रिया
बता दें कि 19 जून को शहरी सरकार चुनने के लिए मतदान होना है। 30 मई से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और एक जून तक किसी भी राजनैतिक दल के प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया है। वीरवार को नामांकन प्रक्रिया अवकाश के चलते बंद रही और अब प्रत्याशियों के पास नामांकन के लिए तीन और चार जून का ही समय बचा है। इसके बाद नामांकन फार्म वापस लेने और उसके बाद छंटनी की प्रक्रिया शुरू होगी। 19 जून को 42635 मतदाता शहरी सरकार चुनेंगे।
जानिए...कौन कब करेगा आवेदन
इनेलो की अगर बात करें तो चार जून को प्रत्याशी राहुल मराठा नामांकन करेंगे और उस दौरान संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश भारती मौजूद रहेंगे। वहीं, आम आदमी पार्टी प्रत्याशी एवं जिला अध्यक्ष रिंपी फौगाट तीन जून को सुबह दस बजे विधायक मुकेश अहलावत की मौजूदगी में नामांकन करेंगे। कांग्रेस समर्थित वीरेंद्र पप्पू चार जून को पूर्व सांसद श्रुति चौधरी की मौजूदगी में नामांकन करेंगे। भाजपा प्रत्याशी के भी चार जून को नामांकन फार्म जमा करवाने की उम्मीद है।

प्रशासन और नप अधिकारी जुटे तैयारियों में
नामांकन प्रक्रिया के साथ जिला प्रशासन और नगर परिषद अधिकारियों ने 45 बूथों पर शांतिपूर्वक मतदान करवाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। नप कर्मचारियों की अलग-अलग कार्यों के लिए ड्यूटियां लगाई जा रही हैं। इनके अलावा पुलिस विभाग भी अपनी तैयारियों में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed