{"_id":"637bc45a50fceb17f03fe67a","slug":"bike-rider-killed-in-pickup-collision-charkhidadri-news-hsr6477216142","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
बाढड़ा। पचगांव के समीप रविवार शाम एक तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक मूल रूप से उत्तर-प्रदेश के बिजनौर का रहने वाला था और पिछले कुछ समय से परिवार समेत भिवानी के जुई कलां में रहता था। सोमवार सुबह बाढड़ा थाना पुलिस ने रोहतक पीजीआई में मृतक का पोस्टमार्टम कराया और उसके बेटे के बयान पर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
पुलिस को दिए बयान में मृतक के बेटे तयब ने बताया कि उसका पिता अब्दुल सलाम अपनी बाइक पर सवार होकर बाढड़ा से जुई आ रहा था। जब उसका पिता पचगांव के समीप पहुंचा तो सामने से आ रही एक पिकअप ने उसके पिता की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में उसका पिता गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि आरोपी चालक एक बार गाड़ी रोकने के बाद मौके से वाहन समेत फरार हो गया।
तयब ने बताया कि वो अपने पिता को उपचार के लिए दादरी सिविल अस्पताल लेकर पहुंचा और वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसके पिता को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। पीजीआई पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसके पिता को मृत घोषित कर दिया।