फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Bike rider dies due to speeding car collision

तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies due to speeding car collision
चरखी दादरी। दादरी-महेंद्रगढ़ रोड पर घसोला के समीप रविवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में घसोला निवासी युवक की मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने सिविल अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम करवाया और उसके परिजनों के बयान पर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में घसोला निवासी मनोज ने बताया कि उसका भतीजा दिनेश (27) गांव में ही खेती करता था। रविवार दोपहर करीब तीन बजे वह बाइक पर सवार होकर खेत में जा रहा था। मनोज ने बताया कि वो अपने भतीजे के पीछे चल रहा था। इसी दौरान दादरी से महेंद्रगढ़ की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार कार ने दिनेश की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दिनेश बाइक समेत सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में कार अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन

मनोज ने बताया कि हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया जबकि राहगीरों की मदद से घायल दिनेश को सिविल अस्पताल लाया गया। वहां चिकित्सकों ने दिनेश को मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही झोझूकलां थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मृतक के चाचा के बयान पर आरोपी चालक के खिलाफ धारा 279 और 304-ए के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन बहन-भाइयों में छोटा था मृतक
मृतक के चाचा ने बताया कि दिनेश तीन बहन-भाइयों में सबसे छोटा था। वो अविवाहित था और खेत संभालता था। इसके साथ ही दिनेश ने गायों के दूध की डेयरी भी खोल रखी थी। इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

वर्जन::
शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के चाचा के बयान पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
राजेश कुमार, हेड कांस्टेबल व जांच अधिकारी, झोझूकलां थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed