फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Bike rider dies due to canter collision

कैंटर की टक्कर से बाइक सवार बैंककर्मी की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies due to canter collision
सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान मौजूद पुलिस मृतक के परिजन। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। दादरी-भिवानी मार्ग स्थित एक वाटिका के सामने बुधवार देर शाम एक तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार बैंककर्मी की मौत हो गई। वीरवार सुबह पुलिस ने सिविल अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने इस संबंध में आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वार्ड-पांच निवासी पवन (25) बैंक में तैनात था और उसकी पोस्टिंग जुई थी। बुधवार शाम वो बाइक पर सवार होकर भिवानी से दादरी आ रहा था। भिवानी-रावलधी लिंक रोड चौक से वो निकला ही था कि उसी दौरान एक तेज रफ्तार कैंटर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में पवन गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम और मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पवन के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में रखवा दिया और वीरवार सुबह मृतक के भाई विरेंद्र के बयान पर कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में विरेंद्र ने बताया कि उसका भाई जुई स्थित भारतीय स्टेट बैंक में चपरासी के पद पर कार्यरत था। बुधवार को वह ड्यूटी पर गया था। बैंक के काम से वह भिवानी रुक गया और वहां से लौटते समय हादसा हो गया। मृतक के दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed