फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Bike rider dies after collision with truck on highway near Barsana

Charkhi Dadri News: हाईवे पर बरसाना के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की जान गई

Sun, 03 May 2026 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 03 May 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after collision with truck on highway near Barsana
मृतक रसीद की फाइल फोटो।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। नेशनल हाईवे पर जिले के गांव बरसाना के समीप शुक्रवार देर रात को ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक 27 वर्षीय रसीद गांव भांडवा का रहने वाला था। शव का पोस्टमार्टम शनिवार को दादरी के नागरिक अस्पताल में करवाया गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गांव भांडवा निवासी नाजुदीन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका छोटा भाई रसीद शुक्रवार को गांव भांडवा से बाइक पर सवार होकर गांव मकड़ाना में अपने मामा के घर जा रहा था। देर रात करीब 11:55 बजे उन्हें सूचना मिली कि उसके भाई रसीद का गांव बरसाना के समीप ट्रक से एक्सीडेंट हो गया है।
विज्ञापन

सूचना पाकर वह अपने परिजनों के साथ घटनास्थल पर पहुंचा। जहां पर उसके भाई का शव, टूटी हुई बाइक व ट्रक मौके पर खड़ा था। वहीं घटना की जानकारी पाकर दादरी सदर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाजुदीन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि ट्रक चालक ने अपने वाहन को तेज गति व लापरवाही से चलाकर यह हादसी किया है। मामले के जांच अधिकारी एएसआई मंजीत ने बताया कि मृतक के भाई नाजुदीन के बयान के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

अस्पताल में मौजूद परिजनों ने बताया कि ट्रक बाइक को करीब 10 से 15 फीट तक घसीटता हुआ ले गया जिसके कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों के अनुसार मृतक रसीद अपने मामा के बेटे के साथ टेंट का काम करता था और गांव मोड़ी में उनका टेंट हाउस भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed