फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Bikaner division team takes stock of the facilities of the station

Charkhi Dadri News: स्टेशन की सुविधाओं में होगा विस्तार, बीकानेर मंडल की टीम ने लिया जायजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Bikaner division team takes stock of the facilities of the station
फुट ओवरब्रिज का जायजा लेते बीकानेर मंडल के अधिकारी। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। लंबे इंतजार के बाद दादरी रेलवे स्टेशन की सुविधाओं में विस्तार होने जा रहा है। इसके लिए शुक्रवार सुबह बीकानेर मंडल के अधिकारियों की टीम रेलवे स्टेशन पर पहुंची। टीम यहां करीब एक घंटा रुकी और इस दौरान स्टेशन परिसर में मौजूदा सेवाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत ये काम होना है। उनका प्रयास रहेगा कि जल्द से जल्द विकास का खाका तैयार करवाकर धरातल पर काम शुरू करवा दिया जाए।
विज्ञापन

सुबह करीब साढ़े 8 बजे भिवानी से सीनियर डीसीएम अनिल रैना और सीपीएम गतिशक्ति पवन गुरावा के नेतृत्व में बीकानेर मंडल की टीम दादरी रेलवे स्टेशन पर पहुंची। टीम ने यहां पहुंचकर दोनों प्लेटफार्म की स्थिति, टिकट काउंटर, टिकट काउंटर, प्रतीक्षालय कक्ष और यात्री बेंच की स्थिति जांची। इसके बाद टीम ने स्टेशन परिसर पर बनाए गए फुट ओवरब्रिज का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान टीम ने स्टेशन परिसर पर मौजूद यात्रियों और दैनिक रेल यात्री संघ के पदाधिकारियों से भी बातचीत की। इस दौरान उन्होंने स्टेशन की सुविधाओं को लेकर उनसे सुझाव मांगे। करीब साढ़े 9 बजे टीम दादरी स्टेशन से कोसली के लिए रवाना हो गई। इससे पहले टीम ने मीडिया से मुखातिब होते हुए निरीक्षण का उद्देश्य स्पष्ट किया। सीनियर डीसीएम अनिल रैना ने बताया कि भारत सरकार की अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बीकानेर मंडल के अधीन आने वाले 15 स्टेशनों का चयन किया गया है। इन स्टेशनों पर जाकर मौजूदा सुविधाओं का जायजा लिया जा रहा है, ताकि इनमें विस्तार किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

- खुला है यात्री प्रतीक्षालय कक्ष, ठंड में बैठना मुश्किल
दादरी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए प्रतीक्षालय कक्ष तो है, लेकिन इसमें सुविधाएं न के बराबर हैं। इसकी जानकारी भी बीकानेर मंडल की टीम को दी गई। दैनिक यात्रियों ने टीम को बताया कि कई बार ट्रेन लेट होने के चलते उन्हें यहां बैठकर इंतजार करना पड़ता है और सर्दी के मौसम में ओपन प्रतीक्षालय कक्ष में बैठना काफी मुश्किल है।
- एजेंसी से तैयार कराया जाएगा डेवलपमेंट प्लान
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि निरीक्षण के दौरान जो सुझाव मिल रहे हैं, उनका ब्योरा तैयार किया जाएगा। स्टेशन की सुविधाओं में विस्तार का प्लान एक एजेंसी से तैयार कराया जाएगा। इस प्लान में जो अच्छे सुझाव मिलेंगे, उन्हें भी शामिल किया जाएगा।
- गांधी नगर के लोगों ने रखी अंडरपास में जलभराव की समस्या
बीकानेर मंडल के अधिकारी आने की जानकारी मिलते ही गांधी नगर पार्षद और लोग भी स्टेशन पर पहुंचे गए। उन्होंने रेलवे अधिकारियों के समक्ष सीसीआई अंडरपास में बनी जलभराव की समस्या रखी और इसका स्थायी समाधान कराने की मांग की। लोगों ने बताया कि जलभराव के चलते अंडरपास का लोग प्रयोग नहीं कर पा रहे हैं और इसका स्थायी समाधान जरूरी है।

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत दादरी रेलवे स्टेशन पर सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। इसके लिए आज हमारी टीम यहां निरीक्षण करने पहुंची है। जल्द ही इसकी योजना तैयार करवा ली जाएगी और बजट आते ही काम शुरू करवा देंगे। बीकानेर मंडल के 15 रेलवे स्टेशनों की सुविधाओं में विस्तार होना है।
अनिल रैना, सीनियर डीसीएम, बीकानेर मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed