फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   big leaders will come in 4 days

Charkhi Dadri News: चार दिन का बचा प्रत्याशियों का प्रचार अभियान, अब दिग्गज नेता भी संभालेंगे कमान

Mon, 30 Sep 2024 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 30 Sep 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
big leaders will come in 4 days
कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, राज बब्बर व आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल आएंगे दादरी जिले में
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। प्रदेश के विधानसभा चुनाव का चुनाव प्रचार थमने में अब चार दिन शेष हैं। इसके मद्देनजर सभी राजनैतिक पार्टियों ने अपनी प्रत्याशियों को जिताकर संगठन को सत्ता में लाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। आज से जिले में स्टार प्रचारक के रूप में दिग्गज नेताओं का आगमन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिप्लब देब, सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा व केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के बाद अब कांग्रेस व भाजपा के दिग्गज नेता स्टार प्रचारक के रूप में हलके में आकर जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों से मिली जानकारी अनुसार, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सीएम नायब सिंह सैनी, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा सहित दस से बड़े नेता अगले तीन से चार दिन बाढड़ा हलके में रहेंगे। वहीं, दादरी हलके में स्टार प्रचारक के रूप में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अरविंद केजरीवाल, अभिनेता और नेता राज बब्बर आएंगे।

बता दें कि प्रदेश में 12 सितंबर को नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद से ही सभी प्रत्याशी मैदान में जमकर पसीना बहा रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी सोमवीर श्योराण की तरफ से सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, सांसद राहुल कस्वां, कृष्णा पूनिया प्रचार कर चुके हैं। भाजपा प्रत्याशी उमेद पातुवास के पक्ष में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, सांसद धर्मबीर सिंह भी ग्रामीण जनसभा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed