फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Bhagvi daughter-in-law Divya in Dadri becomes IAF's first female qualified flying instructor in dadri

Dadri: भागवी की बहू दिव्या बनीं IAF की पहली महिला क्वालिफाइड फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर, ससुराल में खुशी की लहर

Fri, 02 May 2025 11:09 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 02 May 2025 11:09 AM IST
सार

भारतीय वायुसेना के प्रतिष्ठित फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर्स स्कूल एयरफोर्स स्टेशन चेन्नई के तांबरम (तमिलनाडु) में उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की। थलसेना, वायुसेना, नौसेना और तटरक्षक बल के 55 चुनिंदा पायलटों ने इस कठिन प्रशिक्षण को पूरा किया।

विज्ञापन
Bhagvi daughter-in-law Divya in Dadri becomes IAF's first female qualified flying instructor in dadri
फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर दिव्या शर्मा। - फोटो : संवाद

विस्तार

चरखी-दादरी के गांव भागवी की पुत्रवधू और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी निहाल सिंह तक्षक के छोटे भाई दलीप तक्षक के पौत्र प्रथम तक्षक की पत्नी लेफ्टिनेंट कमांडर दिव्या शर्मा ने महिला सशक्तीकरण की मिसाल पेश की है। उन्होंने हाल ही में भारतीय नौसेना की पहली महिला क्वालिफाइड फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर बनने का गौरव प्राप्त किया है।

विज्ञापन


भारतीय वायुसेना के प्रतिष्ठित फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर्स स्कूल एयरफोर्स स्टेशन चेन्नई के तांबरम (तमिलनाडु) में उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की। थलसेना, वायुसेना, नौसेना और तटरक्षक बल के 55 चुनिंदा पायलटों ने इस कठिन प्रशिक्षण को पूरा किया। लेफ्टिनेंट कमांडर दिव्या शर्मा भारतीय नौसेना अकादमी एझिमला की पूर्व छात्रा हैं। उन्होंने 25 जून 2018 को भारतीय नौसेना में कमीशन प्राप्त किया था। वह भारतीय नौसेना में शामिल की गई पहली महिला पायलटों के अग्रणी दल की सदस्य रही हैं। उनकी कठिन प्रशिक्षण की यात्रा हैदराबाद, बंगलूरू, कोच्चि और विशाखापत्तनम जैसे प्रमुख सैन्य हवाई अड्डों से होते हुए उन्हें नई ऊंचाइयों तक ले गई है।
विज्ञापन


गांव भागवी निवासी अधिवक्ता संजीव तक्षक ने बताया कि लेफ्टिनेंट कमांडर दिव्या शर्मा अंडमान निकोबार कमांड के पोर्ट ब्लेयर स्थित आईएनएस उत्क्रोश में तैनात हैं। आईएनएस 318 स्क्वॉड्रन की डोर्नियर पायलट हैं। डोर्नियर विमान अत्याधुनिक पेट्रोल रडार से लैस होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तैयार करेंगी पायलट
दिव्या शर्मा अब क्यूएफआई बनने के बाद अगली पीढ़ी के सैन्य पायलटों को प्रशिक्षित करेंगी। इससे भारतीय नौसेना की विमानन शक्ति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहेगा।


मूलरूप से दिल्ली की रहने वाली हैं दिव्या
संजीव तक्षक ने बताया कि दिव्या की शादी 24 मई 2021 को उनके चचेरे भाई प्रथम तक्षक, लेफ्टिनेंट (भारतीय नौसेना) से हुई थी। मूल रूप से दिल्ली के मालवीय नगर की रहने वाली दिव्या की इस उपलब्धि से गांव भागवी सहित पूरे जिले में खुशी और गर्व की लहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed