{"_id":"671d294417e11e62db01a417","slug":"beo-inspected-schools-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-125336-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: बीईओ ने किया स्कूलों का निरीक्षण, शिक्षण सुधार पर दिया बल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: बीईओ ने किया स्कूलों का निरीक्षण, शिक्षण सुधार पर दिया बल
Sat, 26 Oct 2024 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 26 Oct 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
- शनिवार को भांडवा, कारीधारणी, कारी आदू और सिरसली प्राथमिक स्कूल में पहुंचे खंड शिक्षा अधिकारी, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। खंड शिक्षा अधिकारी बाढड़ा जलकरण ने शनिवार को विभिन्न स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कक्षाओं में छात्रों से सवाल पूछे। इसके साथ उन्होंने विद्यालय में सफाई व्यवस्था और मूलभूत सुविधाओं का अवलोकन किया।
खंड शिक्षा अधिकारी ने राजकीय उच्च विद्यालय भांडवा, जीपीएस भांडवा, कारी धारणी वरिष्ठ माध्यमिक व प्राथमिक स्कूल, कारी आदू और सिरसली के प्राथमिक स्कूलों का निरीक्षण किया।
बीईओ जलकरण ने छात्रों से बातचीत की और उनको विद्यालय में नियमित आने और मन लगाकर पढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान स्टाफ सदस्यों के साथ बैठक कर महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की और व्यवस्था सुधार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि समयसारिणी के आधार पर कक्षाओं की व्यवस्थित रूप से कार्ययोजना तैयार करें। अध्यापक उसके अनुसार अपना शिक्षण अधिगम कार्य करवाएं। बीईओ ने विद्यार्थियों को विद्यालय में नियमित रूप से आने के लिए प्रेरित किया।
बीईओ ने निर्देश देते हुए कहा कि स्कूल प्रांगण सुव्यवस्थित हो, इसके लिए विशेष प्रयास किए जाने चाहिए। यदि स्कूल में कोई चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी नहीं है तो खंड कार्यालय से सफाई की राशि संबंधी मांग की जा सकती है। निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को दूर करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए।
बीईओ ने दोपहर के भोजन की व्यवस्था की भी जांच की और भोजन की गुणवत्ता को लेकर शिक्षकों से बातचीत की। बीईओ जलकरण ने बताया कि खंड के विद्यालयों का निरंतर निरीक्षण किया जा रहा है। शैक्षणिक स्तर में सुधार करने व विद्यालय की मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता पर ध्यान दिया जा रहा है।
फोटो 42
गांव कारी स्थित राजकीय स्कूल में मिड-डे मील के सामान की जांच करते खंड शिक्षा अधिकारी जलकरण। स्रोत : शिक्षा विभाग