फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Belts were given to 100 cows and reflector tape was put on 600 vehicles.

Charkhi Dadri News: 100 गायों को बेल्ट तो 600 वाहनों पर लगाई रिफ्लेक्टर टेप

Tue, 02 Jan 2024 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 02 Jan 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
Belts were given to 100 cows and reflector tape was put on 600 vehicles.
चरखीदादरी के परशुराम चौक पर स्कूटी चालक महिला को हेलमेट पहनातीं उपायुक्त मनदीप कौर। 
चरखी दादरी। सड़क हादसों में कमी लाने के लिए सड़क सुरक्षा समिति ने आरटीए को 13 लाख का बजट दिया है। इस राशि से सड़क हादसों को रोकने के लिए सामान खरीद की कवायद शुरू हो चुकी है। अब तक टीमें सड़कों पर घूमने वाली 100 गायों को बेल्ट पहना चुकी हैं जबकि 600 वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाई गई है।
विज्ञापन

उपायुक्त मनदीप कौर ने मंगलवार को दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट भी वितरित किए। उन्होंने बताया कि आरटीए की ओर से 13 लाख के बजट में से 5,48,500 रुपये के सामान की खरीद की जा चुकी है। इस राशि से 216 हेलमेट, 500 गाय बेल्ट और 20 रोल रिफ्लेक्टिव टेप शामिल है। इसके अलावा चालान करने के लिए चार टैब भी खरीदे गए हैं।
विज्ञापन

दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट वितरित करते हुए उपायुक्त मनदीप कौर ने कहा कि हर व्यक्ति को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए और दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट जरूर लगाना चाहिए। इससे वाहन चालक के साथ अन्य राहगीरों का भी बचाव होता है। उन्होंने कहा कि सड़क पर चलने वाले प्रत्येक व्यक्ति को यातायात नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है। स्वयं और दूसरों की सुरक्षा के मद्देनजर सभी को नियमों का पालन करना चाहिए। दोपहिया वाहनों चालकों को हेलमेट लगाने पर विशेष फोकस करना चाहिए। देखने में आया है कि सड़क दुर्घटना के दौरान बिना हेलमेट के चालक को ज्यादा नुकसान होता है। ऐसे में स्वयं और अपने परिवार की भलाई के लिए हेलमेट जरूर लगाएं। उन्होंने कहा कि आज चालकों को हेलमेट वितरित किए गए हैं। भविष्य में बिना हेलमेट के चालकों के पहले चालान काटे जाएंगे और उसके बाद उनको हेलमेट दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




- वर्ष 2023 में हेलमेट न लगाने पर 1196 चालकों के कटे चालान
उपायुक्त ने बताया कि वर्ष 2023 में पुलिस विभाग की ओर से 1196 चालकों के हेलमेट न लगाने पर चालान किए गए। आरटीए कार्यालय की ओर से 3805 ओवरलोड व अवैध वाहनों के 13.11 करोड़ के चालान किए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed