फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   BDPO recommends filing embezzlement case against former female sarpanch

Charkhi Dadri News: बीडीपीओ ने की पूर्व महिला सरपंच पर गबन का केस दर्ज करने की सिफारिश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Nov 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
BDPO recommends filing embezzlement case against former female sarpanch
बीडीपीओ की ओर से लिखा गया पत्र दिखाता शिकायतकर्ता संदीप शर्मा।
चरखी दादरी। खेड़ी बत्तर ग्राम पंचायत में उजागर हुए गबन मामले में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी ने पूर्व महिला सरपंच पर कानूनी कार्रवाई की सिफारिश की है। इस संबंध में बीडीपीओ कार्यालय से एसपी कार्यालय में पत्र 5532 भेजा गया है। हालांकि इससे पहले 3.15 की रिकवरी संबंधी पत्र बीडीपीओ की ओर से वर्ष 2021 में जारी किया जा चुका है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता गांव खेड़ी बत्तर निवासी संदीप शर्मा ने बताया कि मूलरूप से ये मामला पंचायत को मिलने वाली राॅयल्टी से संबंधित है, जिसमें सरपंच ने जानबूझ कर राशि को 10 प्रतिशत की जगह काफी कम लिया। जिसके चलते करीबन 3,15,57,000 रुपये की रिकवरी लेटर तत्कालीन बीडीपीओ ने वर्ष 2021 में जारी किया था।
विज्ञापन

संदीप ने बताया कि इसके अलावा तत्कालीन ग्राम सचिव व सरपंच ने 3,20,58,221 रुपये रॉयल्टी राशि की एफडी न करवाकर सीधे खर्च कर दिए थे। संदीप शर्मा ने बताया कि उपरोक्त मामले में बीडीपीओ ने एसपी कार्यालय सहित अतिरिक्त मुख्य सचिव विकास एवं पंचायत विभाग, महानिदेशक विकास एवं पंचायत विभाग, उपायुक्त चरखी दादरी, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी चरखी दादरी को भी पत्र के माध्यम से एफआईआर की अनुशंसा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed