फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   baundkalan chc will liked hotline

Charkhi Dadri News: हॉटलाइन से जुड़ेगा बौंद सीएचसी, बिजली लोड भी बढ़ेगा

Sat, 07 Dec 2024 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 07 Dec 2024 10:38 PM IST
विज्ञापन
baundkalan chc will liked hotline
बौंदकलां स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन। संवाद
स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय से बिजली कनेक्शन लोड बढ़ाने की मिली स्वीकृत, 6.08 लाख का बजट भी स्वीकृत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बौंदकलां। बौंदकलां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जल्द ही बिजली संकट दूर होगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग यहां के बिजली कनेक्शन का लोड बढ़वाएगा जबकि हॉटलाइन कनेक्शन भी कराया जाएगा। बिजली कनेक्शन लोड बढ़ाने की स्वीकृति मुख्यालय से मिल चुकी है। इसके लिए 6.08 लाख का बजट भी मंजूर हुआ है। अधिकारियों की मानें तो जल्द ही आगामी प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी।
बता दें कि बौंदकलां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का बिजली कनेक्शन लोड कम है। यहां विभिन्न मशीनों की सौगात मिल चुकी है जबकि जल्द ही एक्स-रे सुविधा भी शुरू होनी है। इसके अलावा अन्य स्वास्थ्य सेवाओं में भी विस्तार करने की योजना है। इसके मद्देनजर यहां का बिजली कनेक्शन लोड कम पड़ रहा है। विभाग की ओर से इस संबंध में मुख्यालय भेजा गया था।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों की मानें तो बिजली कनेक्शन लोड बढ़ाने की स्वीकृति मिल गई है। जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से सांजरवास एसडीओ से पत्राचार किया जा चुका है। पहले यहां का बिजली कनेक्शन लोड बढ़वाया जाएगा। इसके बाद सीएचसी को हॉटलाइन से जोड़ा जाएगा। ताकि, यहां निर्बाध बिजली आपूर्ति हो सके और बत्ती गुल होने के चलते स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन


- 120 से अधिक रहती है दैनिक ओपीडी
बौंदकलां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की दैनिक ओपीडी करीब 120 रहती है। आने वाले समय में यहां की स्वास्थ्य सेवाओं में इजाफा होना है। इसके बाद दैनिक ओपीडी 150 के पार पहुंचने की उम्मीद है। इसके मद्देनजर विभाग खामियां दूर करने में जुटा है।

- दो अन्य सीएचसी में भी होना है हॉटलाइन कनेक्शन
बता दें कि बौंदकलां के अलावा झोझूकलां और गोपी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भी हॉटलाइन से जुड़ने हैं। इसके लिए जिला स्वास्थ्य विभाग बिजली निगम से पत्राचार कर चुका है। विभाग की ओर से पत्र लिखकर बिजली निगम के

अधिकारियों से एस्टीमेट मांगा गया है। एस्टीमेट मिलते ही दोनों सीएचसी का प्रस्ताव भी मुख्यालय भेजा जाएगा।

वर्सन:
बौंदकलां सीएचसी हॉटलाइन से जुड़ना प्रस्तावित है जबकि यहां का बिजली कनेक्शन लोड बढ़ाने की स्वीकृति व बजट मिल चुका है। जल्द ही आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद यहां बिजली संकट नहीं रहेगा।
-डॉ. संजय गुप्ता, डिप्टी सीएमओ, दादरी स्वास्थ्य विभाग

फोटो 32
बौंदकलां स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed