फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   bajrang lal sharma sindauliya khap 84 adhyaksh

Charkhi Dadri News: सेवानिवृत्त कमांडेंट बजरंग शर्मा ब्राह्मण सभा सिंदौलिया खाप-84 के अध्यक्ष बने

Sun, 01 Jun 2025 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 01 Jun 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
bajrang lal sharma sindauliya khap 84 adhyaksh
ब्राह्मण भवन में आयोजित चुनावी सभा मनोनीत पदाधिकारी। संवाद
विगत 30 वर्षों से सामाजिक बुराइयों को दूर करने में जुटी है खाप-84, कार्यक्रम में होनहार प्रतिभाओं व सामाजिक कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मानित
विज्ञापन

फोटो 28

ब्राह्मण भवन में आयोजित चुनावी सभा में पदाधिकारी। संवाद
फोटो -31

ब्राह्मण भवन में आयोजित बैठक में भाग लेते खाप के लोग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। ब्राह्मण सभा सिंदौलिया खाप-84 का रविवार को चुनाव संपन्न हुआ। इस दौरान सेवानिवृत्त कमांडेंट बजरंगलाल शर्मा को सर्वसम्मति से खाप का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। कमल सिंह ओबरा व इंदराज सिधनवा को खाप का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। सुनील शर्मा को महासचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस दौरान समाज की मेधावी प्रतिभाओं व सामाजिक सेवाओं में अग्रणी पदाधिकारियों को सम्मानित भी किया गया।
कस्बे के ब्राह्मण भवन में ब्राह्मण सभा सिंदौलिया खाप-84 के संरक्षक विजय की अगुवाई में रविवार को चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। इसमें निवर्तमान अध्यक्ष मास्टर अमरचंद चैहड़, महासचिव अतर सिंह भांडवा व कोषाध्यक्ष सीताराम शर्मा ने सभा की ओर से पिछले 30 वर्षों में करवाए गए कामकाज पर प्रकाश डाला। युवाओं को सामाजिक बुराइयाें को दूर करने में आगे आने का आह्वान किया।
विज्ञापन

इस दौरान सिंदौलिया खाप-84 के तहत बावनी क्षेत्र के पदाधिकारियों को अध्यक्ष पद के लिए एक व्यक्ति को नामित करने के लिए कहा गया। इसके लिए कमेटी का गठन किया गया। तत्पश्चात सर्वसम्मति से सेवानिवृत्त कमांडेंट बजरंग लाल शर्मा को खाप-84 का अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मास्टर अतर सिंह भांडवा, धन सिंह शास्त्री, सुरेश जेवली, रामशरण बिठन, ऋषि अठखेड़ा, दयानंद शर्मा, रामनिवास पिचौपा, दयानंद झांझड़ा, पूर्व बीडीसी नरेश डांडमा को सर्वसम्मति से खाप का उपाध्यक्ष बनाया गया है।
सुनील शर्मा बाढड़ा को महासचिव और सीताराम शर्मा व मास्टर रामनाथ मांढ़ी को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। महिपाल हुई को संगठन सचिव, रमेश शास्त्री काकड़ौली, अनिल जेवली व रविंद्र चांदवास को खाप का ऑडिटर बनाया गया है। पूर्व निरीक्षक सत्यव्रत डालावास को कार्यालय सचिव, अधिवक्ता रामपाल कानूनी को सलाहकार, पवन डांडमा व पवन भांडवा को प्रचार मंत्री मनोनीत किया गया है।
इसी प्रकार, तरसेम शर्मा बेरला को खाप-25 का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। पवन शर्मा को मीडिया प्रभारी और विजय उमरवास को लगातार तीसरी बार संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
ब्राह्मण सभा के नए अध्यक्ष बजरंगलाल शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज सामाजिक बुराइयों को दूर करने की दिशा में काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम भी शांति के समर्थक थे। अन्याय सहना उन्होंने कभी नहीं सीखा। ब्राह्मण सभा को प्रतिवर्ष सामाजिक कार्यक्रम आयोजित कर समाज को एकसूत्र में पिरोने का काम करना चाहिए। हमें समाज के हर वर्ग को एकजुट कर कुरीतियों से मुक्त करवाना चाहिए। ब्राह्मण सभा संरक्षक विजय ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहना चाहिए।

बैठक में ये पदाधिकारी रहे मौजूद
चुनाव कार्यक्रम में कन्नी अध्यक्ष रामनाथ शर्मा, नेकीराम शर्मा, अजय शर्मा भांडवा, सरपंच प्रद्युम्न शर्मा, कमल सिंह ओबरा, इंदराज सिधनवा, महेंद्र शर्मा, रामकिशन शर्मा, प्रताप शर्मा, रामनिवास पिचौपा, कन्नी प्रधान प्रताप शर्मा, मास्टर तरुण शर्मा, रामनिवास शर्मा, सोमदत शास्त्री आदि मौजूद रहे।
फोटो 31
ब्राह्मण भवन में आयोजित चुनावी सभा में मनोनीत पदाधिकारी। संवाद


फोटो -32
ब्राह्मण भवन में आयोजित बैठक में भाग लेते खाप के लोग। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed