Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   bajara not bought yet

Charkhi Dadri News: नौ दिन बाद भी शुरू नहीं हो सकी बाजरे की खरीद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
bajara not bought yet
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

चरखी दादरी। प्रदेश सरकार ने 23 सितंबर से मंडियों में बाजरे की खरीद शुरू करने के निर्देश दिए थे। 9 दिन बीतने के बाद भी जिले की तीनों में मंडियों में निजी खरीद को छोड़कर बाजरे का एक भी दाना नहीं बिका है। खरीद शुरू होने के पहले दो दिन तो ई-खरीद पोर्टल ही नहीं चला। इस कारण गेटपास तक नहीं कट पाए थे।
उस समय मंडियों में मैनुअल एंट्री करते हुए बाजरा मंडियों में उतरवाया गया था। दो दिन बाद गेटपास कटने शुरू हुए। उसके बाद से जिलों की तीनों मंडियों दादरी, बाढड़ा और झोझू में अब तक 883 गेटपास कट चुके हैं। वहीं, कुल आवक 23,250 क्विंटल दर्ज कर गई है।
विज्ञापन

बुधवार को सिर्फ दादरी मंडी में ही 102 गेट पास कटे और आवक 2819 क्विंटल दर्ज की गई। वहीं, बाढड़ा और झोझू मंडी में कोई गेटपास नहीं कटा। दोनों मंडियों में अब तक कुल 87 गेटपास कटे हैं और आवक 1831 क्विंटल दर्ज की गई है। दादरी मंडी में निजी व्यापारी अब तक 11,517 क्विंटल बाजरा खरीद चुके हैं। इसमें बुधवार को 3055 क्विंटल बाजरे की खरीद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कपास की भी हो रही है आवक
दादरी अनाज मंडी में कपास की भी आवक हो रही है। अब तक 26,113 क्विंटल कपास की आवक हुई है। इसमें बुधवार को 1601 क्विंटल आवक दर्ज की गई।
फोटो- 42- अनाज मंडी में बाजरे की फसल। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed