{"_id":"6849d86600bc734d090e122b","slug":"badminton-tournament-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1003-138614-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: बैडमिंटन मुकाबले में पूर्वी और तनिष्का की जोड़ी ने तनवी व ओवी को दी शिकस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: बैडमिंटन मुकाबले में पूर्वी और तनिष्का की जोड़ी ने तनवी व ओवी को दी शिकस्त
Thu, 12 Jun 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 12 Jun 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
प्रतियोगिता में सांस रोककर शॉट लगाने के लिए उछलता खिलाड़ी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो- 11
आईआरएस नितिन को स्मृति चिह्न भेंट करते महासचिव लोकेश गुप्ता व अन्य। संवाद
फोटो- स्कोर बढ़ाने के लिए शॉट लगाते खिलाड़ी। संवाद
फोटो- 12
प्रतियोगिता में सांस रोककर शॉट लगाने के लिए उछलता खिलाड़ी। संवाद
-बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से आयोजित की जा रही तीन दिवसीय स्पर्धा के दूसरे दिन भी हुए रोमांचक मुकाबले
- वीरवार को सभी विजेता खिलाड़ी किए जाएंगे सम्मानित, दोनों हलकों के विधायक रहेंगे मौजूद
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। शहर स्थित हीरा इनडोर स्टेडियम में आयोजित नौवें जिलास्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दिन भी मुकाबले करवाए गए। टूर्नामेंट का आयोजन हरियाणा बैडमिंटन एसोसिएशन के निर्देशानुसार किया जा रहा है। इसमें रोमांचक मुकाबले रहे और खिलाड़ियों ने जीतने के लिए खिलाड़ियों ने पुरजोर कोशिश की।
अंडर-15 आयुवर्ग में पुरुष एकल वर्ग में मोक्ष व जतिन का आमना-सामना हुआ। इसमें मोक्ष 15-13, 11-15, 15-12 के स्कोर से विजेता बना। इसी प्रकार, मनन ने मार्विन को अंतिम क्षणों में मात दी और इनका स्कोर 15-08, 11-15, 15-06 रहा।
महासचिव लोकेश गुप्ता ने बताया कि अंडर-15 एकल महिला वर्ग में रिदम ने जाह्नवी को 21-08, 21-15 से मात दी। डबल वर्ग में पूर्वी व तनिष्का की जोड़ी ने तनवी व ओवी की जोड़ी को चुनौती दी। इसमें पूर्वी व तनिष्का की जोड़ी ने 15-07, 15-04 से अपने प्रतिद्वंद्वी को हराया।
विज्ञापन
वहीं, अंडर-13 एकल पुरुष वर्ग में प्रत्युष ने नक्ष को 15-04, 15-07 से मात दी जबकि डबल में दक्ष व सम्राट की जोड़ी विजेता रही। इस जोड़ी ने विनीत व तरुण की जोड़ी को 15-13, 15-13 से मात देकर मुकाबला जीता।
अंडर-17 महिला एकल वर्ग खिताबी चरण रिदम व जिज्ञासा के बीच रहा। इसमें रिदम ने 15-08, 15-08 के स्कोर से मुकाबला अपने नाम किया। अंत में प्रतियोगिता में आए अतिथियों को एसोसिएशन की ओर से स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।
संरक्षक एचसी गोदारा ने बताया कि विजेता रहने वाले प्रतिभागी अगले राउंड में जाएंगे। हर वर्ग में विजेता रहने वाले प्रतिभागियों की सूची तैयार की जाएगी। सभी को जिला दादरी बैडमिंटन एसोसिएशन के बैनर तले आगामी राज्यस्तरीय बैडमिंटन स्पर्धा में खेलने का मौका प्रदान किया जाएगा।
इस दौरान वरिष्ठ उपप्रधान सुरेश गोयल, आईसी जैन, डॉ. विजय शर्मा, उपप्रधान सुनील गर्ग, सह सचिव दिनेश मुंजाल, कोषाध्यक्ष मनीष जांगडा, प्रेस प्रवक्ता अभिषेक जैन, अमित रोहिल्ला, मुन्नालाल गुप्ता, डॉ. दिलीप सांगवान आदि मौजूद रहे।