{"_id":"6619a0cb4e5224858c0fc3d4","slug":"badhra-block-will-get-budget-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-116197-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: समग्र विकास में पिछड़े बाढड़ा ब्लॉक को मिलेगा बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: समग्र विकास में पिछड़े बाढड़ा ब्लॉक को मिलेगा बजट
Sat, 13 Apr 2024 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 13 Apr 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। ब्लॉक बाढड़ा समग्र विकास के मामले में खरा नहीं उतर पा रहा है। भारत सरकार के 11 मंत्रालयों के 40 पैरामीटर के आधार पर तैयार की गई रिपोर्ट में देशभर में पिछड़े 500 ब्लॉक की पहचान की गई है। नीति आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश के पांच जिलों के सात ब्लॉक में चरखी दादरी जिले का बाढड़ा ब्लॉक सभी आवश्यक बुनियादी ढांचा के पैरामीटर में पिछड़ी श्रेणी में शामिल है। विकास की मुख्यधारा में शामिल करने के लिए संबंधित विकासखंडों को पांच करोड़ रुपये का बजट जारी होगा।
इन 40 पैरामीटर में शिक्षा, स्वास्थ्य, वित्तीय व्यवस्था, आवासीय योजना, आजीविका मिशन, जन-धन योजना, पोषण, जल प्रबंधन, जल जीवन मिशन योजना, स्कूली शिक्षा, विशेष अध्यापक तैनाती आदि प्रमुख रूप से शामिल हैं। अब आयोग के निर्देश पर इन सभी ब्लॉक की इन 40 पैरामीटर के आधार पर धरातली रिपोर्ट तैयार होगी जो डीसी के माध्यम से आयोग के पास भेजी जाएगी।
मुख्य सचिव ने जनवरी 2023 में इन 40 पैरामीटर के आधार पर राज्य के सभी ब्लॉक का डाटा तैयार कर नीति आयोग को भेजा था। इस डाटा के आधार पर अब नीति आयोग ने प्रदेश के पांच जिलों के सात विकासखंडों को समग्र विकास की श्रेणी में नहीं माना है। यानी ये ब्लॉक बुनियादी ढांचा के लिहाज से अभी पिछड़ी श्रेणी में हैं। अब इन विकासखंडों को मुख्य धारा में लाने के लिए काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
इसके लिए इन सातों ब्लॉक में थिंक टैंक के रूप में आकांक्षी ब्लॉक फेलो अधिकारी तैनात किए गए हैं जिनको इन बिंदुओं का गहनता से ज्ञान है। ये ब्लाॅक फेलो अब चरखी दादरी के बाढड़ा सहित सभी सात विकासखंडों की धरातली रिपोर्ट तैयार करेंगे। मौके पर जाकर वास्तविकता का पता लगाया जाएगा। इन सात विकासखंडों में बाढड़ा, बहल, लोहारू, पुन्हाना, नूंह आदि शामिल हैं। प्रत्येक ब्लॉक में आकांक्षी ब्लॉक फेलो अधिकारी तैनात किया गया है।
- एक साल में समग्र विकास का लक्ष्य
आयोग के निर्देश पर अब इस योजना पर काम शुरू हो गया है। आने वाले एक साल में ब्लॉक को समग्र बनाने का लक्ष्य रखा गया है। अगर एक साल में यह लक्ष्य पूरा नहीं हो सका तो एक साल का समय और दिया जा सकता है। इसके बाद लक्ष्य प्राप्ति के आकलन की रिपोर्ट डीसी के माध्यम से आयोग को भेजी जाएगी। इससे पूर्व इन ब्लॉक की इन 40 पैरामीटर की धरातल पर आयोग की टीम भी समय-समय पर निरीक्षण करेगी ताकि वास्तविकता का पता चल सके।
नीति आयोग की रिपोर्ट में चरखी दादरी जिला में बाढड़ा ब्लॉक सभी आवश्यक बुनियादी ढांचा के पैरामीटर में पिछड़ी श्रेणी में शामिल है। भारत सरकार के 11 मंत्रालयों की 40 पैरामीटर के आधार पर तैयार की गई इस रिपोर्ट में ब्लॉक बाढड़ा समग्र विकास के मामले में पिछड़ रहा है। अब आयोग के निर्देश पर इन 40 पैरामीटर के आधार पर संबंधित विकासखंडों की धरातली रिपोर्ट तैयार होगी जो डीसी के माध्यम से आयोग के पास भेजी जाएगी। - मणिप्रकाश शर्मा, आकांक्षी ब्लॉक फेलो अधिकारी, नीति आयोग।