{"_id":"66dba1539e8130187f06d2e6","slug":"babita-with-bjp-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-122939-2024-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैं भाजपा शीर्ष नेतृत्व के निर्णय के साथ : बबीता फौगाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैं भाजपा शीर्ष नेतृत्व के निर्णय के साथ : बबीता फौगाट
Sat, 07 Sep 2024 06:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 07 Sep 2024 06:11 AM IST
विज्ञापन
चुनाव पेज:सोशल मीडिया कॉलम::
टिकट कटने के बाद भाजपा नेता ने ट्वीट करने के साथ सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। दादरी हलके से भाजपा ने पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान के बेटे सुनील सांगवान को प्रत्याटी बनाया है जबकि बबीता फौगाट भी इस सीट से दावेदार थीं। टिकट की घोषणा होने के बाद उन्होंने शुक्रवार को एक ट्वीट किया और सोशल मीडिया पर पोस्ट भी शेयर की। इसमें उन्होंने भाजपा के साथ सदैव खड़ी रहने की बात लिखी।
उन्होंने लिखा कि व्यक्ति से बड़ा दल और दल से बड़ा देश, यही है मेरी पार्टी का सभी को संदेश...। मैं अपने भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्णय के साथ खड़ी हूं। पार्टी की एक समर्पित कार्यकर्ता होने के लिहाज से संगठन द्वारा दी गई हर जिम्मेदारियों का आगे भी निर्वहन करूंगी.....। पार्टी के कई नेता टिकट नहीं मिलने से दूसरे संगठनों का रुख कर रहे हैं। कई नेताओं के समर्थक पार्टी का पुतला जलाकर रोष जता रहे हैं।
उन्होंने कहा कि भले ही टिकट न मिले, पर मैं संगठन के साथ हूं। उनकी इस पोस्ट को 1800 फॉलोअर्स ने पसंद किया जबकि 407 लोगों ने प्रतिक्रिया की। फॉलोअर्स ने उनके इस निर्णय को सराहा और सकारात्मक निर्णय लेने के लिए शाबाशी दी।
विज्ञापन
फोटो - 24
बबीता फौगाट की ओर से किए गए ट्वीट का स्क्रीनशॉट। स्रोत : सोशल मीडिया