{"_id":"68b9f3298ac2af755203e15f","slug":"ayurvedic-doctors-will-fast-today-in-protest-against-jio-fencing-presence-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-144081-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: जियो फेंसिंग उपस्थिति के विरोध में आज उपवास करेंगे आयुर्वेदिक चिकित्सक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: जियो फेंसिंग उपस्थिति के विरोध में आज उपवास करेंगे आयुर्वेदिक चिकित्सक
Fri, 05 Sep 2025 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 05 Sep 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। आयुष विभाग हरियाणा में जियो फेंसिंग अटेंडेंस सिस्टम लागू करने जा रहा है। इसके विरोध में जिला चरखी दादरी आयुष विभाग के समस्त आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी, आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट व योग सहायक शुक्रवार को ड्यूटी समय के दौरान निर्जला उपवास करेंगे। इस दौरान रोगियों की चिकित्सा का कार्य निरंतर रूप से जारी रहेगा।
जिला चरखी दादरी आयुष विभाग अध्यक्ष डॉ. प्रमिल कुमार व उपाध्यक्ष डॉ. राहुल सांगवान ने बताया कि जियो फेंसिंग अटेंडेंट सिस्टम में अनेकों त्रुटियां नजर आ रही हैं क्योंकि यह सीधे सीधे मोबाइल से जुड़ा है और आयुर्वेदिक चिकित्सकों को स्कूल हेल्थ चेकअप कार्यक्रम, विभिन्न गांवों में आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर, लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कार्यक्रम आदि करवाने के लिए चिकित्सा केंद्र से बाहर जाना पड़ता है।
इस स्थिति में जियो फेंसिंग अटेंडेंट सिस्टम उनकों अनुपस्थित दिखाएगा। इसके अतिरिक्त जिओ फेंसिंग अटेंडेंट एप एक प्राइवेट एप है। इससे अधिकारियों और कर्मचारियों की गोपनीयता और डाटा लीक होने की संभावना रहेंगी। डॉ. राकेश वशिष्ठ, डॉ. सोनम, डॉ. सुनील, डॉ. संजय, डॉ. सीमा, डॉ. शिल्पा, डॉ. सुदेश आदि ने भी इस प्रक्रिया का विरोध किया है।