फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   awareness is weapon for cyber crime

Charkhi Dadri News: जागरूकता ही साइबर क्राइम से बचने का एकमात्र तरीका

Wed, 05 Feb 2025 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 05 Feb 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
awareness is weapon for cyber crime
- जिला साइबर थाना पुलिस की ओर से बुधवार को झोझूकलां में आयोजित किया गया साइबर जागरूकता कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झोझूकलां। जिला पुलिस की ओर से बुधवार को झोझूकलां बस स्टैंड पर साइबर जागरूकता कार्यकम आयोजित किया गया। एसपी अर्श वर्मा के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रम में साइबर थाना पुलिस टीम ने लोगों को साइबर अपराध के बारे में विस्तार से बताया और ऐसे अपराधियों का शिकार होने से बचने के लिए सतर्कता व सजगता बरतने का आह्वान किया।
पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि जिला पुलिस समय-समय पर साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करती है। इसी कड़ी में बुधवार को झोझूकलां में ग्रामीणों को जागरूक किया गया। साइबर थाना पुलिस टीम ने बताया कि विभिन्न सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर लोग अपनी व्यक्तिगत जानकारियां साझा करते हैं, जिससे हैकर्स इन सोशल नेटवर्किंग खातों को आसानी से हैक कर लेते हैं। फिर प्राप्त सूचना का दुरुपयोग करते हैं।
विज्ञापन

बताया कि साइबर अपराधी ठगी के अलग-अलग रास्ते अपना रहे हैं, जिनमें सोशल नेटवर्किंग, ऑनलाइन शॉपिंग, ऑनलाइन गेमिंग व ऑनलाइन जॉब आदि शामिल हैं।
पुलिस टीम ने अपील करते हुए कहा कि अपने बैंक खाते से संबंधित जानकारी किसी को न दें। एटीएम पिन को हमेशा बदलते रहे व ऐसा पिन न रखें, जिसका आसानी से अनुमान लगाया जा सके। किसी भी तरह के ऑफर व लालच में न आएं और किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


- ये अपनाएं सावधानी
-डिवाइस में एंटी वायरस सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करें
-मज़बूत पासवर्ड बनाएं
-अपने डिवाइस पर पिन, पैटर्न या बायोमेट्रिक जानकारी से लॉगिन करें
-विश्वसनीय स्रोतों से ही एप डाउनलोड करें। फर्जी या अनजान लिंक पर क्लिक न करें
-सार्वजनिक वाई-फाई का इस्तेमाल न करें
-वित्तीय लेन-देन के लिए वाई-फाई या हाटस्पॉट का इस्तेमाल न करें


फोटो 17
झोझूकलां में आयोजित कार्यक्रम में साइबर अपराध संबंधी जानकारी देते पुलिस अधिकारी। स्रोत : पुलिस विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed