{"_id":"681a5b28e9ec73f411057d37","slug":"attempts-to-identify-suspects-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-136529-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: एक माह के अंदर पुलिस टीमों ने डॉग स्क्वाड के साथ दूसरी बार खंगाली शहर की झुग्गियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: एक माह के अंदर पुलिस टीमों ने डॉग स्क्वाड के साथ दूसरी बार खंगाली शहर की झुग्गियां
Wed, 07 May 2025 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 07 May 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी के बस स्टैंड परिसर में जांच के लिए पहुंची पुलिस टीम।
चरखी दादरी। संदिग्ध लोगों की पहचान और नशीले पदार्थों की बिक्री व सेवन रोकने के लिए शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में स्थित झुग्गियां पुलिस के रडार पर हैं। मंगलवार को एक माह के अंदर दूसरी बार इन झुग्गियों में पुलिस टीमों ने चेकिंग अभियान चलाया। हालांकि, जांच के दौरान कहीं से भी कोई संदिग्ध पदार्थ या व्यक्ति नहीं मिला।
पुलिस टीमें शहर के बस स्टैंड, बस स्टैंड के पीछे व लोहारू चौक के पास बनाई गईं झुग्गियों में पहुंचीं। इस दौरान एक-एक झुग्गी की गहनता से तलाशी ली गई और वहां मौजूद लोगों के दस्तावेजों की पुलिस कर्मचारियों ने जांच की। इससे पहले भी पुलिस ने 5 अप्रैल को इसी तर्ज पर सर्च ऑपरेशन चलाया था।
पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा के मार्गदर्शन में शहर पुलिस थाना प्रबंधक सन्नी कुमार, सुरक्षा प्रभारी उप निरीक्षक राजेश कुमार व बस स्टैंड पुलिस चौकी इंचार्ज के नेतृत्व में कमांडो व पुलिस की टीम ने डॉग स्क्वाड के साथ सर्च ऑपरेशन चलाकर सभी जगहों का बारीकी से निरीक्षण किया।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा ने बताया कि डॉग स्क्वाड टीम के साथ सुरक्षा की दृष्टि से यह चेकिंग अभियान चलाया गया। नशीले पदार्थों की तस्करी करने व संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान करने के लिए शहर में सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है।
अर्श वर्मा ने कहा कि शहर की सुरक्षा व नशा मुक्त भारत अभियान के तहत नशा तस्करों को काबू करने व नशे की तस्करी को रोकने के लिए इस तरह के सर्च अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं। उन्होंने आमजन से अपील की है कि यदि आपको जिले में कहीं भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति दिखाई दे तो उसकी सूचना तुरंत डायल 112 अथवा अपने नजदीक थाना या पुलिस चौकी में दें।