फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Attacked by entering the house, three injured including two women

घर में घुसकर हमला, दो महिलाओं समेत तीन घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Attacked by entering the house, three injured including two women
बाढड़ा। गांव पिचोपा कलां में कुछ लोगों ने जबरन एक घर में घुसकर परिवार पर हमला कर दिया। हमले में दो महिलाएं समेत तीन लोग घायल हो गए। इसमें से एक को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। बाढड़ा थाना पुलिस ने घायल पक्ष के बयान पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर आरोपों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में घायल राजपाल ने बताया कि 18 अक्तूबर की रात वह घर पर था। करीब रात पौने नौ बजे कुछ युवक जबरन उनके घर में घुस आए। उन्होंने उसके भाई काला को लेकर पूछताछ की। जब उसने काला की जानकारी न होने की बात कही तो आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आई उसकी पत्नी नीलम और मां संतोष को भी आरोपियों ने चोटें मारी और बाद में धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। पीड़ित ने बताया किपरिजनों ने उन्हें उपचार के लिए उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां से चिकित्सकों ने राजपाल को प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक रेफर कर दिया। इस संबंध में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed