{"_id":"64330780fbb30104c50ce994","slug":"attack-on-farmers-going-to-the-farm-cases-registered-against-four-people-charkhidadri-news-c-21-1-102238-2023-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: खेत में जा रहे किसान पर हमला, चार लोगों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: खेत में जा रहे किसान पर हमला, चार लोगों पर केस दर्ज
Mon, 10 Apr 2023 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 10 Apr 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
झोझूकलां। गांव कलाली निवासी एक व्यक्ति पर शनिवार को चार लोगों ने हमला कर दिया। हमले में लगी चोटों के कारण उसे प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। झोझूकलां थाना पुलिस ने घायल के बयान पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए बयान में घायल सुखराम ने बताया कि 8 अप्रैल को सुबह सवा नौ बजे वह ट्रैक्टर पर सवार होकर अपने खेत में ज्वार की बिजाई करने जा रहा था। इसी बीच जब वह मंदोला रोड पर स्टेडियम के पास पहुंचा तो सामने एक अन्य ट्रैक्टर पर सवार व्यक्ति ने उसे रोक लिया और गाली-गलौच करने लगा। जब उसने इसका विरोध किया उक्त व्यक्ति ने अपने ट्रैक्टर से उसके ट्रैक्टर को टक्कर मारी। इसके बाद उसके तीन साथी और आ गए। बाद में सभी ने मिलकर उस पर हमला कर दिया। इसी दौरान मौके पर पहुंच परिजनों ने उसका बीचबचाव कर झोझूकलां सीएससी में पहुंचाया और वहां से उसे दादरी सिविल अस्पताल में रेफर किया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया।