{"_id":"68619445a9d64812bf0e54ad","slug":"atheletics-competition-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1003-139672-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: बाधा दौड़ में मुस्कान, लंबी कूद में नेहा बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: बाधा दौड़ में मुस्कान, लंबी कूद में नेहा बनी विजेता
Mon, 30 Jun 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 30 Jun 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
कालूवाला स्टेडियम में आयोजित स्पर्धा में लंबी कूद लगाते हुए खिलाड़ी नेहा। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। गांव कालूवाला स्थित एनईसीसी खेल स्टेडियम में रविवार को एथलेटिक्स खेल स्पर्धा आयोजित की गई। इसमें स्टेडियम के 50 खिलाड़ियों ने भाग लिया। स्पर्धा के बाद खिलाड़ियों को उनकी सही और गलत ट्रिक पर सुझाव दिए गए।
कोच विजय शेखावत ने बताया कि सायं साढ़े 4 बजे स्पर्धा शुरू हुई। सबसे पहले सभी खिलाड़ियों को वार्म अप कराया गया। इसके बाद स्पर्धा शुरू हुई। इसमें पहली इवेंट 100 मीटर दौड़ की रही। इसमें 30 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। स्पर्धा जीतने के लिए सभी खिलाड़ियों ने पुरजोर कोशिश की।
अंत में अंडर-13 में अमित, अंडर-15 में आयुष, अंडर-18 में सुखविंद्र विजेता बना। लंबी कूद में 10 प्रतिभागी शामिल हुए। इसमें पहले स्थान पर नेहा, दूसरे पर निशा और तीसरे लक्ष्य ने जीत हासिल की।
विज्ञापन
गोला फेंक में 10 महिला व पुरुष प्रतिभागी शामिल हुए। इनमें नीरू ने प्रथम, दिव्या ने दूसरा और सुमित ने तीसरा स्थान हासिल किया। इनके अलावा, भाला फेंक में अन्नु और बाधा दौड़ में मुस्कान विजेता बनी।
अंत में कोच ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी और हारे हुए खिलाड़ियों को नसीहत दी। कोच ने खिलाड़ियों को जीत हासिल करने के लिए उचित तरीका बताया। इसके बाद कार्यक्रम का समापन किया गया।