{"_id":"6469b478079233cc1403f1e4","slug":"army-man-died-in-accident-in-charkhi-dadri-2023-05-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार सैनिक की मौत, कुछ दिन पहले ही आया था छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार सैनिक की मौत, कुछ दिन पहले ही आया था छुट्टी
Sun, 21 May 2023 11:35 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)

Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 21 May 2023 11:35 AM IST
सार
मृतक के चचेरे भाई ऋषिपाल ने बताया कि जोरावर आर्मी में सेवारत है। कुछ दिन पहले वह छुट्टी लेकर घर आया था। 20 मई को शाम सात बजे वह किसी काम से सांवड़ गया था। इसके बाद उन्हें सूचना मिली कि हिंडोल-सांवड़ रोड पर उसके भाई का एक्सीडेंट हो गया है।
विज्ञापन
मृतक जोरावर सिंह
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चरखी दादरी में हिंडोल-सांवड़ रोड पर शनिवार रात एक तेज रफ्तार वाहन ने सैनिक की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में हिंडोल निवासी सैनिक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने उसके चचेरे भाई के बयान पर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मृतक जोरावर सिंह का पोस्टमार्टम आज कराया जाएगा।
पुलिस को दिए बयान में मृतक के चचेरे भाई ऋषिपाल ने बताया कि जोरावर आर्मी में सेवारत है। कुछ दिन पहले वह छुट्टी लेकर घर आया था। 20 मई को शाम सात बजे वह किसी काम से सांवड़ गया था। इसके बाद उन्हें सूचना मिली कि हिंडोल-सांवड़ रोड पर उसके भाई का एक्सीडेंट हो गया है। इसके बाद जब परिजन मौके पर पहुंचे तो जोरावर मृत अवस्था में रोड पर पड़ा मिला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए देर रात ही दादरी सिविल अस्पताल में रखवा दिया।

देसी पिस्तौल और 5 कारतूस समेत युवक गिरफ्तार
दादरी-बाढड़ा रोड से शनिवार रात पुलिस ने एक युवक को अवैध हथियार रखने पर गिरफ्तार किया है। आरोपी से 32 बोर की देसी पिस्तौल और पांच कारतूस बरामद हुए। उसकी पहचान हिसार के नारनौंद थाना के गांव राजथल निवासी जितेंद्र उर्फ रंगीला के रूप में हुई। उसके खिलाफ दादरी सदर थाने में सशस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि शनिवार रात सदर थाना पुलिस टीम बाढड़ा रोड पर गश्त कर रही थी। उसी दौरान एक शख्स ने पुलिस टीम को देखकर मौके से भागने का प्रयास किया। टीम को
उस पर संदेह हुआ और पुलिस कर्मचारियों ने उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 32 बोर की देसी पिस्तौल बरामद हुई। पुलिस टीम ने जब पिस्तौल की जांच की तो पांच कारतूस मिले। इसके बाद टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और सदर थाने ले आई। वहां उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया।