Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   aqi 272

Charkhi Dadri News: एक्यूआई में 117 अंकों की गिरावट, फिर भी गंभीर श्रेणी में जिले की हवा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
aqi 272
सुबह छाई स्मॉग की चादर। संवाद
फोटो 21
विज्ञापन

- हवा की गति और दिशा में बदलाव से प्रदूषण के स्तर में आई कमी, सांस के मरीजों की परेशानी बरकरार
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिले में बीते 24 घंटे के दौरान वायु गुणवत्ता में सुधार दर्ज किया गया है। सोमवार की तुलना में मंगलवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में 117 अंकों की गिरावट आई। सोमवार शाम पांच बजे जिले का एक्यूआई 389 दर्ज किया गया था जबकि मंगलवार शाम छह बजे यह घटकर 272 पर आ गया। प्रदूषण के स्तर में कमी आने से लोगों को कुछ राहत जरूर मिली है लेकिन हवा की गुणवत्ता अभी भी गंभीर श्रेणी में बनी हुई है।

पिछले दिनों प्रदूषण का स्तर बढ़ने से वातावरण में धुंध और धूल का असर दिखाई दे रहा था। इसके चलते सुबह और शाम के समय लोगों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। दरअसल दीपावली से पहले जिले में शनिवार को एक्यूआई 262 अंक दर्ज किया गया था लेकिन दिवाली के बाद इसमें 138 अंकों की बढ़ोतरी के साथ यह 396 तक पहुंच गया। वहीं दिवाली की रात आतिशबाजी के बाद प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता रहा। रात 10 बजे के बाद एक्यूआई 399 दर्ज किया गया जबकि रात 11 बजे यह बढ़कर 462 तक पहुंच गया। रात 12 बजे भी प्रदूषण का स्तर 454 अंक रहा। मंगलवार को हवा की गति बढ़ने और दिशा में बदलाव होने से प्रदूषण के कणों का फैलाव हुआ, जिससे एक्यूआई में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि मौजूदा स्तर भी स्वास्थ्य के लिहाज से चिंताजनक बना हुआ है। वायु प्रदूषण का असर आमजन के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। विशेषकर अस्थमा, सांस संबंधी रोगों और एलर्जी से पीड़ित लोगों की परेशानी बढ़ रही है। बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों को भी प्रदूषित वातावरण में अधिक सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन


सांस के मरीजों की बढ़ी परेशानी
प्रदूषण का सबसे अधिक असर सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों पर पड़ रहा है। नागरिक अस्पताल में सांस से संबंधित मरीजों की ओपीडी में 20 प्रतिशत की बढ़ौतरी हुई है। ऐसे मरीजों को खांसी, सांस लेने में दिक्कत, गले में जलन और आंखों में परेशानी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। चिकित्सकों की सलाह है कि प्रदूषण अधिक रहने पर अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें और जरूरत पड़ने पर मास्क का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

तापमान मेंं रहा उतार चढ़ाव
प्रदूषण का स्तर पहले बढ़ने फिर कम होने से तापमान में भी उतार चढ़ाव रहा। सोमवार की तुलना में दिन का तापमान 1 डिग्री बढ़ गया तो रात का तापमान आधा डिग्री कम हो गया। सोमवार को दिन का तापमान 30.2 डिग्री था जो मंगलवार को 31.2 डिग्री हो गया। वहीं रात का तापमान सोमवार को 18.5 से आधा डिग्री कम होकर मंगलवार को 18 डिग्री पर आ गया।

हवा की गति और दिशा बदलने से मिली राहत
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार हवा की गति बढ़ने और दिशा में बदलाव होने से प्रदूषण के कण एक स्थान पर जमा नहीं रह सके। हवा के साथ इनके फैलाव से वायु गुणवत्ता में सुधार आया और एक्यूआई का स्तर नीचे गिरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed