फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   application invited for khel nursury

Charkhi Dadri News: खेल नर्सरियां हुईं बंद, दाखिले के लिए 15 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं खिलाड़ी

Sat, 01 Mar 2025 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 01 Mar 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
application invited for khel nursury
विशेष खबर::
विज्ञापन

फोटो-11
शहर स्थित बलिदान स्टेडियम, जहां संचालित की जा रही एथलेटिक्स नर्सरी। संवाद

:::::::::::::::::::::::
- खेल विभाग की ओर से पूरा किया गया खेल नर्सरियाें का रिव्यू कार्य, ट्रायल के आधार पर प्रत्येक नर्सरी में किए जाएंगे 25 दाखिले
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। खेल विभाग की ओर से प्रदेश में खेल नर्सरियों की रेटिंग और खिलाड़ियों का डाटा अपडेशन कार्य पूरा कर लिया गया है। अब विभाग की ओर से प्रदेश के खिलाड़ियों से 15 मार्च तक नर्सरी में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।

हर साल नर्सरी व खिलाडि़यों का डाटा अपडेट किया जाता है। अप्रैल माह से खेल सत्र शुरू होता है। विभाग की ओर से खिलाड़ियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। खिलाड़ी 15 मार्च तक हरियाणा खेल विभाग की साइट से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

फरवरी माह में हरियाणा खेल विभाग की ओर से सभी जिलों से खेल नर्सरियों का डाटा, खिलाड़ियों का डाटा मांगा गया था। इसके तहत खिलाड़ियों व नर्सरियों को ग्रेड दिए गए हैं। अब पुराने खिलाड़ियों का डाटा रिन्यू होगा और नर्सरियों में भी खेल सुविधाओं की जांच की जाएगी। इस दौरान जिन नर्सरियों में खेल उपकरणों की कमी है, उनमें विभाग की ओर से कमी पूरी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर दादरी जिला की बात करें तो यहां 19 सरकारी और 22 निजी खेल नर्सरियां हैं। इनमें प्रत्येक नर्सरी में 25 खिलाड़ियों का दाखिला हुआ है। जिला के खिलाड़ियों को उनकी खेल उपलब्धि, गतिविधि, हाजिरी आदि के अनुसार ग्रेड दिए गए हैं। नर्सरियों में सुविधाओं और कोच की उपस्थिति के अनुसार ग्रेड दिए गए हैं।

- अप्रैल में शुरू होगा खिलाड़ियों का सत्र
नर्सरी में अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों का सत्र अप्रैल माह में शुरू होगा। इससे पहले विभाग की ओर से खिलाड़ियों की शारीरिक जांच के लिए ट्रायल आयोजित किया जाएगा। इसमें पास होने वाले खिलाड़ियों को ही दाखिला दिया जाएगा। खिलाड़ी भी दाखिला लेने के लिए अभी से अभ्यास शुरू करें तो उन्हें सफलता मिल सकती है। जिले में हर बार सभी नर्सरियों सीटें फुल रहती हैं।

- नई खेल नर्सरियां शुरू करने के लिए आवेदन कर सकते हैं संचालक
खेल नर्सरी खोलने के इच्छुक व्यक्ति नर्सरी खोलने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें भी ऑनलाइन आवेदन करने होंगे। इसके बाद जगह की जांच के अनुसार खेल नर्सरियां आवंटित की जाएंगी। पिछले साल लाभ उठाने से वंचित रहने वाले लोगों के पास अभी सुनहरा मौका है।


वर्सन:
विभाग की ओर से अभी एडवाइजरी जारी की गई है। 15 मार्च तक खिलाड़ी और नर्सरी चलाने के इच्छुक व्यक्ति आवेदन कर सकते हैं। मार्च के अंत तक ट्रायल व अन्य प्रक्रिया पूरी की जाएगी। अप्रैल से खेल सत्र शुरू होगा।
-संधूबाला, डीएसओ, दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed