फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Anurag Dhalia asks department to complete incomplete works of CM's announcement soon

मुख्यमंत्री घोषणा के अधूरे कार्यों को जल्द पूरा करवाएं विभाग : अनुराग ढालिया

Sat, 18 Feb 2023 06:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 18 Feb 2023 06:37 PM IST
विज्ञापन
Anurag Dhalia asks department to complete incomplete works of CM's announcement soon
मुख्यमंत्री घोषणाओं को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक लेते एडीसी अनुराग ढालिया।
चरखी दादरी। जिला में मुख्यमंत्री की घोषणाओं को सभी विभागीय अधिकारी निर्धारित समय पर पूरा करवाएं। इसमें लापरवाही किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह बात अतिरिक्त उपायुक्त अनुराग ढालिया ने शुक्रवार को लघु सचिवालय के सभागार में मुख्यमंत्री घोषणाओं से संबंधित विकास परियोजनाओं की समीक्षा करते समय कही।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त अनुराग ढालिया ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा दादरी जिला के लिए अनेक विकास परियोजनाओं की घोषणा की गई थी। जिनमें से कुछ परियोजनाओं पर काम पूरा हो चुका है और अधूरे पड़े विकास कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करवाया जाए। अतिरिक्त उपायुक्त ने नहर विभाग के कार्यकारी अभियंता से लोहारू कैनाल पर होने वाले कार्यों बारे जानकारी ली। जिस पर कार्यकारी अभियंता ने बताया कि लोहारू कैनाल पर होने वाले कार्यों का टेंडर आमंत्रित कर दिया गया है। इसी प्रकार भागवी और सांजरवास माइनर की मरम्मत का कार्य भी जारी है। इसी प्रकार अतिरिक्त उपायुक्त ने लोक निर्माण विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की भी समीक्षा की और अधूरे कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त ने पंचायत विभाग, खेल विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग सहित अनेक विभागों में मुख्यमंत्री घोषणा के तहत चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की और अधूरे पड़े विकास कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

- ये रहे मौजूद
इस अवसर पर पंचायती राज के कार्यकारी अभियंता भरत सिंह, नहर विभाग के कार्यकारी अभियंता गौरव लाम्बा, जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णा फौगाट, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी नवीन नारा, महिला एवं बाल विकास विभाग की कार्यक्रम अधिकारी गीता सहारण, सहायक परियोजना अधिकारी रामनिवास, कोच बिजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed