फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Antyodaya fair connecting the needy with the mainstream

Charkhi Dadri News: जरूरतमंदों को मुख्यधारा से जोड़ रहे अंत्योदय मेले

Tue, 02 May 2023 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 02 May 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Antyodaya fair connecting the needy with the mainstream
चरखी दादरी। लघु सचिवालय परिसर में सोमवार को अंत्योदय मेले के चौथे चरण की शुरुआत की गई। दादरी लघु सचिवालय में आयोजित मेले का अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह ने अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को आजीविका के संसाधन उपलब्ध करवाने के लिए अंत्योदय मेले आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने में कारगर सिद्ध हो रहे हैं।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि उपायुक्त प्रीति के मार्गदर्शन में जिले में एक मई से चौथे चरण के मेलों का शुभारंभ हो गया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में अंत्योदय की भावना के साथ सबका साथ-सबका विकास व सबका विश्वास जीतते हुए गरीब परिवारों की आय बढ़ाने के लिए कृतसंकल्प है। सरकार द्वारा प्रदेशभर में आयोजित किए जा रहे मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेलों के माध्यम से समाज में अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन

डॉ. जयेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश में गरीब परिवारों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना लागू की गई है, जिसका मुख्य उद्देश्य अंत्योदय की भावना से जरूरतमंद को आर्थिक रूप से लाभान्वित करना है। योजना के तहत लघु उद्यमियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस योजना के तहत उन परिवारों को शामिल किया गया है जिनकी वार्षिक आय एक लाख रुपए से कम है और उनकी आय को एक लाख 80 हजार रुपए तक पहुंचाना प्रदेश सरकार का मुख्य लक्ष्य है। सरकार की ओर से तीन फेज में पात्रता निर्धारित की गई है और उसी अनुरूप योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों को अंत्योदय मेले से दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आज भी लघु सचिवालय में लगेगा मेला
अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि एक मई सोमवार तथा दो मई मंगलवार को लगातार दो दिन तक दादरी ब्लॉक व दादरी नगरपरिषद का लघु सचिवालय के सभागार में नंबर दो में अंत्योदय मेला आयोजित किया जाएगा। इसमें खंड दादरी के 398 तथा नगरपरिषद क्षेत्र के 90 अंत्योदय परिवारों को बुलाया गया है।
- तीन मई को बौंदकलां तो चार मई को बाढड़ा में लगेगा मेला
इसी प्रकार तीन मई को राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल बौंदकलां में खंड बौंदकलां का मेला आयोजित होगा, जिसमें 370 परिवार आमंत्रित किए गए हैं। चार मई को एसडीएम ऑफिस बाढड़ा में बाढड़ा ब्लॉक के 398 परिवारों के लिए अंत्योदय मेले का आयोजन किया जाएगा। 5 और 6 मई को कस्बा झोझूकलां के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में झोझू ब्लॉक का मेला लगाया जाएगा। दो दिन तक चलने वाले इस मेले में 483 परिवार आएंगे।

- ये रहे मौजूद
मेला के पहले दिन लघु सचिवालय में दादरी के एसडीएम नवीन कुमार, पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. जसवंत जून, जिला समाज कल्याण अधिकारी ओमप्रकाश राठौर, एलडीएम राजवर्धन प्रसाद, पीएनबी उप प्रबंधक राजवंती यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed