{"_id":"611c050c8ebc3e42e949541f","slug":"annapurna-utsav-196314-characters-will-get-8358-quintals-of-free-food-grains-charkhidadri-news-hsr6091701100","type":"story","status":"publish","title_hn":"अन्नपूर्णा उत्सव : 196314 पात्रों को मिलेगा 8358 क्विंटल फ्री अनाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अन्नपूर्णा उत्सव : 196314 पात्रों को मिलेगा 8358 क्विंटल फ्री अनाज
विज्ञापन
अन्नपूर्णा उत्सव के लिए सजाया गया राशन डिपो
- फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। खाद्य एवं पूर्ति विभाग की ओर से जिले में 18 व 19 अगस्त को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत अन्नपूर्णा उत्सव मनाया जाएगा। इसके तहत बुधवार और वीरवार को 42665 कार्डधारकों को 8358 क्विंटल गेहूं निशुल्क दिया जाएगा। विभाग की ओर से इसके लिए आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
अन्नपूर्णा उत्सव के तहत जरूरतमंद परिवारों को प्रति सदस्य पांच किलोग्राम गेहूं के अनुसार दस-दस किलो व पांच-पांच किलो के थैले भेंट किए जाएंगे। शहर में घिकाड़ा रोड पर डिपोधारक राजेश पांडे, झोझूकलां में सुखबीर डिपोधारक व बाढड़ा में डिपोधारक विकेंद्र के प्रतिष्ठान पर मुख्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिले में 162 डिपो पर अन्न उत्सव का आयोजन होगा और इन्हें विशेष रूप से सजाया जाएगा। सभी राशन डिपो पर ग्राम सचिव, पटवारी, शिक्षकों और विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को नोडल ऑफिसर के तौर पर नियुक्त किया गया है। जिससे कि किसी भी लाभपात्र को अनाज मिलने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। जिले में 196314 व्यक्तियों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का लाभ दिया जाएगा। इन सभी को पांच-पांच किलो गेहूं मिलेगा। जिले में 10318 केंद्रीय बीपीएल कार्डधारक, 5571 स्टेट बीपीएल कार्डधारक, एएवाई के 2167 कार्डधारक एवं ओपीएच श्रेणी के 24622 कार्डधारकों को अन्नपूर्णा उत्सव में अनाज दिया जाएगा। इसके लिए विभाग ने पांच-पांच किलो के 20242 व दस-दस किलो के 88449 बैग तैयार किए गए हैं।
सुबह दस से शाम पांच बजे तक होगा वितरण
सभी डिपो पर 18 और 19 अगस्त को सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक गेहूं के थैलों का वितरण किया जाएगा। महामारी के समय भी हर परिवार को भोजन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह उत्सव मनाया जा रहा है। इस अवसर पर स्थानीय कलाकारों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। अन्नपूर्णा उत्सव के लिए विभाग के कर्मचारी व अधिकारी पूरी मेहनत से जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
वर्जन
जिले में अन्नपूर्णा उत्सव के तहत 42665 कार्डधारकों को 8358 क्विंटल गेहूं निशुल्क दिया जाएगा। इसके लिए आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है। सभी राशन डिपो पर ग्राम सचिव, पटवारी, शिक्षकों और विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को नोडल ऑफिसर के तौर पर नियुक्त किया गया है, ताकि किसी भी पात्र को परेशानी न हो।
बीएस दून, जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक