{"_id":"68f3f640a5bfe4cd1b04178a","slug":"anil-became-pricipal-of-mahil-mahavidyalya-badhara-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-146420-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: महिला महाविद्यालय बाढड़ा में डॉ. अनिल कुमार ने संभाला प्राचार्य का कार्यभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: महिला महाविद्यालय बाढड़ा में डॉ. अनिल कुमार ने संभाला प्राचार्य का कार्यभार
Sun, 19 Oct 2025 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 19 Oct 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
फोटो 17 : राजकीय महिला महाविद्यालय बाढड़ा में प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार का स्वागत करता स्टाफ। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। राजकीय महिला महाविद्यालय बाढड़ा में शनिवार को नए प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार ने कार्यभार संभाल लिया। महाविद्यालय परिवार ने डॉ. अनिल कुमार का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि शिक्षा केवल रोजगार प्राप्त करने का माध्यम नहीं बल्कि यह चरित्र निर्माण और समाजसेवा का मार्ग भी है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना प्रत्येक शिक्षक का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में शैक्षणिक, सांस्कृतिक और सह-पाठयक्रम गतिविधियों को और अधिक सशक्त किया जाएगा ताकि छात्राओं का सर्वांगीण विकास हो सके। परिसर को स्वच्छ, हरित बनाए जाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अवसर पर सोनू भारद्वाज, सूबे सिंह, जितेंद्र आदि मौजूद रहे।