फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   An elderly man died after his bike collided with a tree due to an animal crossing the road

Charkhi Dadri News: सड़क पर पशु आने से बाइक पेड़ से टकराई, बुजुर्ग की मौत

Sun, 04 Jan 2026 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 04 Jan 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
An elderly man died after his bike collided with a tree due to an animal crossing the road
दादरी के नागरिक अस्पताल में परिजनों के बयान दर्ज करती पुलिस।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। बहल-भिवानी रोड पर शुक्रवार शाम पेड़ से बाइक टकराने से बादल निवासी राजबीर सिंह (65) की मौत हो गई। अचानक सामने पशु आ जाने से हादसा हुआ।
विज्ञापन

शनिवार को शहर के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। मृतक के भाई राजकुमार के अनुसार, राजबीर सिंह वीरवार को अपने नाती लक्की को उसके अभिभावकों के पास छोड़ने के लिए बाइक पर बहल गए थे।
नाती लक्की पिछले करीब पौने दो वर्ष से गांव बादल स्थित अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रहा था। एक जनवरी से स्कूलों में अवकाश होने के कारण राजबीर सिंह उसे उसके माता-पिता के पास छोड़ने गए थे। शुक्रवार शाम को वह बहल से गांव लौट रहे थे। बहल से कुछ दूरी पर ही अचानक एक पशु सड़क पर आ गया। पशु को बचाने के प्रयास में उनकी बाइक अनिंयत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। हादसे में राजबीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद दादरी के नागरिक अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। रोहतक जाते समय रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलने पर बहल पुलिस भी दादरी पहुंची। शहर थाना से जांच अधिकारी जगदीश ने बताया कि मृतक के भाई के बयान के आधार पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed