फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   An e-rickshaw carrying female students overturned in the ROB construction area, and heavy vehicle traffic continued unabated.

Charkhi Dadri News: आरओबी निर्माण क्षेत्र में पलटी छात्राओं से भरी ई-रिक्शा, नहीं थम रहा भारी वाहनों का आवागमन

Fri, 12 Dec 2025 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 12 Dec 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
An e-rickshaw carrying female students overturned in the ROB construction area, and heavy vehicle traffic continued unabated.
ई-रिक्शा पलटने के बाद छात्राओं को संभालते राहगीर।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। रोहतक रोड स्थित रेलवे क्रासिंग पर निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज के कार्य के चलते जिला प्रशासन ने यहां से वाहनों का आवागमन बंद किया हुआ है, लेकिन चंपापुरी कॉलोनी व आसपास के क्षेत्र में रहने वाले छोटे वाहन चालक अभी आवागमन के लिए इस मार्ग का इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ परिवहन समिति के बस चालक लगातार नियमों को धत्ता बताते हुए यहां से बसों को लेकर गुजर रहे हैं जिससे हादसों का अंदेशा बना रहता है। वीरवार दोपहर को यहां से स्कूली छात्राओं को लेकर जा रही एक ई-रिक्शा भी यहां पलट गई। जिसमें एक छात्रा को अधिक चोट लगी है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि आरओबी निर्माण क्षेत्र में एक पाइपलाइन के कारण काफी मात्रा में पानी भी सड़क पर भरा हुआ है। पानी भरा होने से वाहन चालक को गड्ढे दिखाई नहीं देते जिससे कई वाहन चालक गिरकर चोटिल हो चुके हैं।
विज्ञापन

यहां से गुजरने वाले लोगों का कहना है कि प्रशासन को यहां से भारी वाहनों का आवागमन तुरंत प्रभाव से बंद करवाना चाहिए ताकि बड़े हादसों का अंदेशा खत्म हो सके। वहीं दूसरी तरफ आरटीए के अधिकारी भी समिति बस संचालकों को केवल चेतावनी देने का नाम लेकर अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed