फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Amit was recruited in the army as a driver

Charkhi Dadri News: 18 माह पहले सेना में बताैर चालक भर्ती हुए थे अमित, छह माह बाद होनी थी शादी

Wed, 07 May 2025 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 07 May 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Amit was recruited in the army as a driver
चरखी दादरी के गांव सारंगपुर निवासी बलिदानी जवान अमित सांगवान की पार्थिव देह पर पुष्पचक्र अर्पित
चरखी दादरी। सारंगपुर निवासी बलिदानी जवान अमित सांगवान को मंगलवार दोपहर लोगों ने नम आंखों से विदाई दी। इससे पहले धीरान गांव से पैतृक गांव तक तिरंगे से ढके ताबूत के साथ उनकी शव यात्रा निकाली गई। इस दौरान सड़क शहीद अमित सांगवान अमर रहे के नारों से गूंज उठी।
विज्ञापन

अमित सांगवान की उम्र साढ़े 23 वर्ष थी। गांव के राजकीय स्कूल से उन्होंने 12वीं की पढ़ाई की। इसके बाद भिवानी के कॉलेज से बीकॉम की। डेढ़ साल पहले वह सेना में बतौर चालक भर्ती हुए और उनकी पोस्टिंग पठानकोट में थी। रविवार को वह सेना के ट्रक में साथी जवानों के साथ जम्मू कश्मीर गए थे और उसी दौरान हादसे का शिकार हो गए। छह माह बाद उनकी शादी होनी थी।
विज्ञापन

अमित के घर में दादा आजाद सिंह, दादी ओमपति और मां कृष्णा सांगवान हैं जबकि पिता राजेश सांगवान की करीब पांच साल पहले बीमारी के कारण मौत हो गई थी। दादा आजाद सिंह सेना से सेवानिवृत्त हैं और अब गांव में ही खेती करते हैं। मां कृष्णा सांगवान और दादी ओमपति गृहिणी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमित की बड़ी बहन सीमा की शादी हो चुकी है। जवान की मौत के बाद पूरे परिवार और गांव में मातम छाया हुआ है। मंगलवार को अमित सांगवान के पंचतत्व में विलीन होने तक अंतिम यात्रा में शामिल लोग भारत माता की जय और जब तक सूरज चांद रहेगा-अमित सांगवान तेरा नाम रहेगा...के नारे लगाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed