{"_id":"68715989c02c76786b014d7f","slug":"amid-threats-liquor-contracts-allotted-in-all-19-zones-of-the-district-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-140418-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: धमकियों के बीच जिले के सभी 19 जोन में शराब ठेके आवंटित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: धमकियों के बीच जिले के सभी 19 जोन में शराब ठेके आवंटित
Sat, 12 Jul 2025 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 12 Jul 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी शहर स्थित शराब का ठेका।
जगवीर शर्मा
चरखी दादरी। गैंगस्टर्स की तरफ से शराब ठेकेदारों को दी गई गीदड़ भभकियों को नजरअंदाज करते हुए आबकारी विभाग ने चरखी दादरी के सभी 19 जोन में शराब ठेके आवंटित कर दिए हैं। इस बार शराब ठेके एक साल के बजाय 21.5 माह के लिए आवंटित किए गए हैं। खास बात यह है कि जिले में इस बार 155 करोड़ रुपये में शराब के ठेके आवंटित हुए हैं। पिछली बार 100 करोड़ से कम राशि में आवंटित हुए थे।
शराब ठेकों की निविदा प्रक्रिया के दौरान ठेकेदारों को धमकी मिली थी। चरखी दादरी जिले के एक शराब ठेकेदार पर तो हमला तक कराया गया था। इस हमले के बाद फिर से धमकी दी गई। हालांकि, पुलिस इस मामले में आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायाल के आदेश पर जेल भेज चुकी है। वहीं, धमकियां मिलने से ठेकेदार शराब ठेके लेने से कतरा रहे थे। इन्हें विभाग व प्रशासन की ओर से आश्वस्त किया गया।
दरअसल, प्रदेश में चरखी दादरी को भौगोलिक दृष्टि से सबसे छोटा जिला माना जाता है जबकि सरकारी राजस्व प्राप्ति में काफी ऊपर है। चरखी दादरी अरावली की पहाड़ियों के बीच स्थित है। पहाड़ों से मिलने वाले राजस्व में चरखी दादरी प्रथम पायदान पर है। इसी प्रकार, सरकारी शराब बिक्री के मामले में भी जिला खासा राजस्व सरकार को देता आ रहा है। इस बार शराब के ठेके आवंटन के लिए लंबा समय लग गया। संवाद
विज्ञापन
- एसपी ने भी दिया आश्वासन
शराब ठेकेदारों को धमकियां मिलने की वजह से वे ठेके लेने से कतरा रहे थे। जिलास्तर पर एसपी की ओर से ठेकेदारों के साथ बैठक की गई। राज्य सरकार व पुलिस मुख्यालय की ओर से भी सख्त कदम उठाए गए हैं। ऐसे धमकी देने वाले अपराधियों की धर-पकड़ भी की गई। जिलास्तर पर एसपी की ओर से ठेकेदारों को पूरी सुरक्षा देने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद ठेकेदार सहमत हुए और ठेका आवंटन की प्रक्रिया पूरी हो सकी।
- 19 जोन में आए 35 आवेदन
19 जोन के लिए करीब 35 आवेदन आए। तत्पश्चात ई-निविदा के जरिये अधिकतम राशि देने वाले ठेकेदार को जोन आवंटित किए गए। सभी ठेके शुरू हो गए हैं। ठेके शुरू होते ही पुलिस प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा बढ़ाई गई है। पुलिस प्रशासन ठेकेदारों को पूरा सहयोग कर रहा है। ।
चरखी दादरी में सभी 19 जोन के ठेके आवंटित कर दिए गए हैं। इस बार सभी ठेके 155 करोड़ में आवंटित हुए हैं। ठेकेदारों को पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा का आश्वासन दिया गया है। चरखी दादरी से पिछली बार के 100 करोड़ की तुलना में ज्यादा राजस्व मिलेगा। -अजय सरोहा, डिप्टी कमिशनर, आबकारी विभाग, चरखी दादरी।