फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Alleging discrimination in the development works of wards, 11 including seven councilors got shaved

Charkhi Dadri News: वार्डाें के विकास कार्यों में भेदभाव का आरोप लगाकर सात पार्षदों सहित 11 ने कराया मुंडन

Mon, 26 Jun 2023 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 26 Jun 2023 10:25 PM IST
विज्ञापन
Alleging discrimination in the development works of wards, 11 including seven councilors got shaved
चरखी दादरी। शहर में वार्डाें के विकास में भेदभाव और दादरी नगर परिषद कार्यालय में भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए सात पार्षदों और चार प्रतिनिधियों ने सोमवार सुबह प्रधान बक्शीराम सैनी के कार्यालय के सामने मुंडन करवा लिया। अहम बात ये रही कि प्रधान के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले पार्षदों में तीन भाजपा समर्थित हैं। प्रधान बक्शीराम सैनी ने इसे राजनैतिक स्टंट बताते हुए उन पर लगाए आरोपों को बेबुनियाद बताया है।
विज्ञापन

शहरी विकास को लेकर सोमवार सुबह 11 बजे नगर परिषद कार्यालय में बैठक हुई। पहले बैठक में पार्षद नवीन प्रजापति और उप-प्रधान संदीप फौगाट आपस में भिड़ गए तो बाद में बैठक कक्ष से बाहर आकर पार्षदों ने अनूठे ढंग से मुंडन करवाकर अपना विरोध जताया। चरखी दादरी नगर परिषद के इतिहास में नगर पार्षदों ने ऐसा कदम पहली बार उठाया है। वहीं, इससे पहले नाई को अपने साथ लेकर पार्षद प्रधान बक्शीराम सैनी के कार्यालय के बाहर पहुंचे और जमीन पर बैठकर मुंडन करवाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

पार्षदों ने एक सुर में आरोप लगाया कि पार्षदों के कार्यकाल को एक साल बीत चुका है, लेकिन इस अवधि में ज्यादातर वार्डाें में विकास के नाम पर एक ईंट भी नहीं लगी है। उनका कहना है कि गत दिनों नगर परिषद की ओर से 25 लाख के काम करवाए गए, लेकिन ये काम प्रधान समर्थित पार्षदों के वार्डाें में ही हुए। वहीं, वार्ड-17 से पार्षद सुधीर स्वामी ने कहा कि वह पिछले 12 साल से भाजपा से जुड़े हैं। इसके बावजूद भाजपा समर्थित प्रधान बक्शीराम सैनी की कार्यशैली का विरोध कर रहे हैं। सुधीर स्वामी ने कहा कि उनके अलावा वार्ड-10 से पार्षद विनोद सिंहमार और वार्ड-8 से पार्षद नवीन प्रजापति भी भाजपा समर्थित हैं, लेकिन वो भी प्रधान के खिलाफ आंदोलन कर रहे पार्षदों के साथ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


- इन्होंने करवाया मुंडन
सोमवार को नगर परिषद कार्यालय में वार्ड-एक से पार्षद जयसिंह लांबा, वार्ड दो से पार्षद प्रतिनिधि नरेंद्र दहिया, वार्ड तीन से पार्षद प्रतिनिधि जीतू, वार्ड आठ से पार्षद नवीन प्रजापति, वार्ड-9 से पार्षद विनोद सिंहमार, वार्ड-14 से पार्षद सतबीर चौहान, वार्ड-17 से पार्षद सुधीर स्वामी, वार्ड-19 से पार्षद अजय, वार्ड-20 से पार्षद प्रतिनिधि विरेंद्र चरखी व वार्ड-21 से पार्षद प्रतिनिधि सत्यवान पहल ने मुंडन करवाया। इसके अलावा वार्ड-6 से पार्षद नवीन बिंदल ने पारिवारिक कारण से मुंडन तो नहीं कराया, लेकिन पार्षदों के आरोपों का समर्थन किया।



पार्षद शहरी विकास में रोड़ा अटका रहे हैं। मुंडन करवाना राजनैतिक स्टंट है। बैठक के अलावा ये पार्षद कभी नगर परिषद कार्यालय में नजर नहीं आते। आरोप बेबुनियाद हैं।
-बक्शीराम सैनी, प्रधान, चरखी दादरी, नगर परिषद


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed