फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   allegation of bribe on patwari

Charkhi Dadri News: चकबंदी पटवारी पर लगे रुपये लेकर जमीन को टुकड़ों में बांटने के आरोप

Thu, 06 Mar 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 06 Mar 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
allegation of bribe on patwari
खोरड़ा गांव में आयोजित रात्रि दरबार में ग्रामीणों की शिकायतें सुनते डीसी मुनीश शर्मा व साथ में
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बाढड़ा। डीसी मुनीश शर्मा और एसपी अर्श वर्मा ने बुधवार रात उपमंडल के गांव खोरड़ा में रात्रि दरबार लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान चकबंदी पटवारी नितेश पर रुपये लेकर ग्रामीणों की जमीन टुकड़ों में बांटने के आरोप लगे। इन पर संज्ञान लेकर डीसी मुनीश शर्मा ने चकबंदी विभाग के अधिकारियों को मामले की जांच के आदेश दिए। इसके अलावा, ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान भी प्राथमिकता से करनी की बात कही।
रात्रि दरबार कार्यक्रम के तहत डीसी और एसपी शाम करीब सात बजे खोरड़ा गांव पहुंचे। वहीं, विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। डीसी के समक्ष ग्रामीणों ने सामूहिक और व्यक्तिगत समस्याएं रखीं। शाम से रात करीब साढ़े 9 बजे तक डीसी ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन

करीब ढाई घंटे के अंदर डीसी के समक्ष 60 शिकायतें पहुंचीं। इनमें से करीब 50 चकबंदी संबंधी रही। ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव में चकबंदी नहीं हुई है। इसका खामियाजा ग्रामीण भुगत रहे हैं। चकबंदी विभाग के अधिकारियों को वे समस्याओं से अवगत करवा चुके हैं, लेकिन, नतीजा सिफर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतना ही नहीं, चकबंदी विभाग का पटवारी रुपये लेकर धांधली करता है। चकबंदी पटवारी के खिलाफ लगातार तीसरी शिकायत आते ही डीसी मुनीश शर्मा एक्शन मोड में आए और उन्होंने चकबंदी विभाग के अधिकारियों को पटवारी पर लगे आरोपों की जांच कर रिपोर्ट सौंपने का आदेश दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed