{"_id":"67fa9d6359eb43f5b4064a77","slug":"allegation-of-beating-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-135113-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: क्रशर जोन से लौट रहे बाइक सवार को पीटा, 20 लाख रुपये ले जाने का भी आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: क्रशर जोन से लौट रहे बाइक सवार को पीटा, 20 लाख रुपये ले जाने का भी आरोप
Sat, 12 Apr 2025 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 12 Apr 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
मानकावास निवासी घायल के बयान पर सदर थाना पुलिस ने गाड़ी सवार दो आरोपियों पर दर्ज किया केस, प्रारंभिक जांच में रुपये छीनने के साक्ष्य नहीं आए सामने
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। मानकावास निवासी एक व्यक्ति ने क्रशर जोन से लौटते समय उस पर हमला करने और 20 लाख रुपये छीन ले जाने का आरोप लगाया है। दादरी सदर थाना पुलिस ने घायल के बयान पर गाड़ी सवार दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस की प्रारंभिक जांच में बाइक के बैग से 20 लाख रुपये निकालकर ले जाने का कोई साक्ष्य सामने नहीं आया है।
पुलिस को दिए बयान में मानकावास निवासी रणधीर ने बताया कि 11 अप्रैल को मानकावास स्थित श्री बालाजी स्टोन क्रशर पर गया हुआ था। वहां से वह 20 लाख रुपये लेकर बाइक से घर आने के लिए चला। रुपये उसके भाई ने घर रखने के लिए दिए थे।
इसके बाद जब वह गांव के समीप स्थित फिलिंग स्टेशन के पास पहुंचा तो गाड़ी सवार नीटू और कालिया ने उसे रोक लिया। उन्होंने उसके साथ मारपीट की और धमकी देते हुए फरार हो गए। घायल ने 20 लाख रुपये बाइक के बैग से निकाल कर ले जाने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन
सदर थाना पुलिस ने उसके बयान और चिकित्सक की रिपोर्ट के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सदर थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि अब तक की जांच में 20 लाख रुपये ले जाने का कोई साक्ष्य सामने नहीं आया है। घायल के साथ मारपीट जरूर की गई है।