फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Allegation of assault on a BLO and his associate who had gone to distribute SIR enumeration forms in Ward 15

Charkhi Dadri News: वार्ड 15 में एसआईआर गणना प्रपत्र वितरित करने गए बीएलओ व उसके साथी के साथ मारपीट का आरोप

Sat, 20 Jun 2026 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 20 Jun 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Allegation of assault on a BLO and his associate who had gone to distribute SIR enumeration forms in Ward 15
नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन सुनील कुमार।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। वार्ड-15 में शुक्रवार को एसआईआर के तहत गणना प्रपत्र वितरित करने के लिए पहुंचे बीएलओ व उसके साथी ने एक मकान मालिक व उसके बेटों पर मारपीट करने, दस्तावेज फेंकने का आरोप लगाया है। घायल बीएलओ व युवक को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मकान मालिक ने भी बीएलओ के साथ मौजूद युवक पर गाली-गलौज करने व मारपीट करने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

दादरी के नागरिक अस्पताल में मौजूद अमित कुमार ने बताया कि वह नगर परिषद में कार्यरत है और वह वार्ड 15 के बूथ नंबर 198 पर बतौर बीएलओ तैनात है। शुक्रवार को वह सीएससी संचालक सुनील कुमार को साथ लेकर वार्ड में सुरेश नामक व्यक्ति के मकान में प्रपत्र देने के बाद अगले मकान में पहुंचे तो पीछे से उक्त व्यक्ति आया और उसके व सुनील कुमार के साथ मारपीट शुरु कर दी। साथ ही उक्त व्यक्ति व उसके बेटों ने प्रपत्र भी फेंक दिए, जिससे कई प्रपत्र नष्ट हेा गए। जिसके बाद उन्होंने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन

दूसरी तरफ नागरिक अस्पताल में भर्ती सुरेश के बेटे ने बताया कि बीएलओ व उसका साथी गणना प्रपत्र देकर जा चुके थे। उसके बाद बीएलओ के साथ मौजूद युवक ने दोबारा आकर उनका दरवाजा खटखटाया तथा गाली-गलौज करने लगा। उसने बताया कि उक्त युवक ने ही उसके पिता को चोटें मारी हैं।

नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन सुनील कुमार। 

नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन सुनील कुमार। - फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed