{"_id":"613cf6ec8ebc3ef9751a51c4","slug":"all-day-long-rain-eight-in-the-city-and-15-mm-in-boudkalan-charkhidadri-news-hsr6114324176","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनभर चली बूंदाबांदी, शहर में आठ व बौदकलां में 15 एमएम बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनभर चली बूंदाबांदी, शहर में आठ व बौदकलां में 15 एमएम बारिश
विज्ञापन
बूदांबांदी के बीच छाता लेकर गुजरती युवती ।
- फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। शहर में शनिवार को दिनभर रुक रुककर बारिश चलती रही। शाम तक शहर में आठ एमएम बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा बाढड़ा में पांच और बौंद कलां खंड में 15 एमएम बारिश दर्ज की गई है। बारिश की झड़ी में शहर से बस स्टैंड रोड पर जाम की स्थिति बनी रही। बारिश होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से काफी राहत मिली है, लेकिन बाजरा की कटाई एवं कढ़ाई का कार्य बाधित हो गया है। बाजारों में सड़कों किनारे जलभराव से लोग परेशान रहे और बाजार में भी विरानी छाई रही।
क्षेत्र में वीरवार से ही आसमान में बादल छाए हुए थे। शुक्रवार रात के समय मौसम में अचानक बदलाव आया और शनिवार सुबह बारिश शुरू हो गई। शहर में सुबह आठ से शाम पांच बजे तक आठ एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश से पहले से ब्लॉक सीवर मैनहोल ओवरफ्लो हो रहे हैं। निचले भागों में सड़कों पर पानी भर गया। रोहतक फव्वारा चौक, किला मैदान रोड,लाजपतराय चौक, रेस्ट हाउस मार्ग, नगर परिषद परिसर, पुरानी एलआइसी वाली गली सहित विभिन्न भागों में जलभराव होने से लोगों को परेशानी हो रही है। इसके अलावा बाढड़ा में पांच और बौंद कलां खंड में 15 एमएम बारिश दर्ज की गई है।
सीवर मार रहे बैक, घरों में पहुंच रहा पानी
जनस्वास्थ्य विभाग ने पानी निकासी के लिए पंप मोटरें लगा रखी हैं। फिलहाल नगर में सीवर की सभी मुख्य लाइन ऊपर तक भरी हुई है। पानी का उठान कर सीसीआई की खाली जमीन में डाला जा रहा है। कॉलोनियों में सीवर बैक मारने से शौचालयों के जरिये घरों तक पानी पहुंचने लगा है।
विज्ञापन
बारिश से अगेती फसलों व फल सब्जियों को नुकसान
बारिश से बाजरा की अगेती फसल को नुकसान हो रहा है। इसके अलावा फल व सब्जी की खेती को भी नुकसान हो रहा है। गांव महराणा निवासी जगदीश कुमार ने बताया कि उसने पौना एकड़ में घीया की खेती कर रखी है। बारिश की झड़ी में फूल खराब हो रहे हैं। फल नहीं लग पा रहे। किसान साहिल शर्मा निवासी ढाणी फौगाट व सुखवीर कमोद ने बताया कि उन्होंने बाजरा की कटाई तो कर दी, अब बारिश से इसकी कढ़ाई का काम रुक गया है।