फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Air military power strengthened by the arrival Rafele

राफेल विमान आने से सशक्त हुई वायु सैन्य शक्ति

Wed, 29 Jul 2020 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Air military power strengthened by the arrival Rafele
वायु सेना के रिटायर्ड अधिकारियों एवं पूर्व वायु सैनिकों का मानना है कि राफेल विमान से देश में वायु सेना क्षमता बढ़ी है। राफेल की मार्क क्षमता बेहद कारगर है। इस विमान से दुनिया के किसी भी हिस्से में जाकर अटैक किया जा सकता है। यह विमान देश की सुरक्षा के लिहाज से बेहद कारगर साबित होगा। वायु सेना के पूर्व अधिकारियों का मानना है कि भारत को चाहिए कि वह खुद अपने देश में ऐेसे विमान बनाए ताकि सरकारी राजस्व में भी फायदा हो। इनका मानना है कि राफेेल विमान आधुनिक तकनीक पर आधारित है। यह पूरी तरह से कंप्यूटराइज है। फिलहाल एशिया के किसी भी देश के पास ऐसा विमान नहीं हैं। इस विमान की यह विशेषता है कि उड़ते समय भी यह ईंधन भर लेता है। इनका कहना है कि नाभिकीय हथियार ले जाने की क्षमता भी इस विमान में है। वायु सेना के पूर्व अधिकारियों का कहना है कि सरकार को इस तरह के विमानों का सौदा पहले ही कर लेना चाहिए था क्योंकि पुराने समय में तो मैदानी तौर पर लड़ाई लड़ी जाती थी लेकिन आज हवा से हवा में मार करने वाले विमानों से युद्ध लड़े जाते हैं। इस लिहाज से राफेल जैसे विमान की जरूरत एवं महत्ता और बढ़ जाती है। राफे ल विमान की सुपरसोनिक स्पीड है।
विज्ञापन

==राफेेल विमान मिग और मिराज से भी नई तकनीक का है। आज ऐसे विमानों की देश को सख्त जरूरत है। राफेल विमान मिलने से भारत की विश्व स्तर पर सैन्य शक्ति बढ़ी है। देश की गिनती अब दुनिया के चुनिंदा एवं सशक्त देशों में होने लगी है। चीन व पाकिस्तान के पास भी ऐसे विमान नहीं है। आज सरकार को वायु क्षेत्र रक्षण पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। ऐसे में राफेल विमान देश की सुरक्षा में कारगर साबित होगा।
विज्ञापन

यह विमान पूरी तरह से आधुनिक तकनीक पर आधारित है।
-नरेंद्र शर्मा, रिटायर्ड सार्जेंट
राफेल विमान मिलने पर अब भारत बड़ा शत्रु से भी आसानी से अपनी सुरक्षा एवं बदला ले सकेगा। यह विमान पूरी तरह से कंप्यूटराइज एवं नई तकनीक पर आधारित है। विमान स्वत:अपना ईंधन पर भरने की क्षमता रखता है। चीन व पाकिस्तान के पास भी ऐसे विमान नहीं हैं। आज देश की सुरक्षा में वायुसेना की अहम भूमिका है। देश के हवाई क्षेत्र का रक्षण करना अति जरूरी है। आधुनिक युग में युद्ध में वायु सेना की भूमिका ज्यादा होती है। देश की मजबूत होती वायु सेना शक्ति पर गर्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजीव गोदारा, रिटायर्ड सार्जेंट
राफेल विमान मिलने से भारत सुरक्षा की दृष्टि से और सशक्त हुआ है। राफेल विमान की प्लाइंग एवं हाइट बढ़िया है। देश को इस प्रकार के 36 विमान मिलने हैं। इस विमान की गति भी सुपरसोनिक है। यह विमान मिलने से देश में वायुसेना की क्षमता बढ़ी है। यह विमान नौ टन क्षमता तक हथियार ले जा सकता है। भारतीयों को देश की सशक्त होती सैन्य क्षमता पर बेहद गर्व है।
-वीरेंद्र डूडी, रिटायर्ड सार्जेंट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed