{"_id":"65847be0a1906e4951053bbf","slug":"agriculture-minister-found-flaws-in-cleaning-system-during-inspection-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-10957-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: कृषिमंत्री को निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था में मिली खामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: कृषिमंत्री को निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था में मिली खामी
विज्ञापन
गोशाला चौक से महेंद्रगढ़ चुंगी की तरफ जाने वाली सड़क किनारे कचरा मिलने पर सुधार के निर्देश देते
चरखी दादरी। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल ने वीरवार को शहर में विभिन्न स्थानों पर जाकर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्हें कई जगहों पर खामियां मिली। इन पर संज्ञान कृषिमंत्री ने फटकार लगाई और अधिकारियों को व्यवस्था में सुधार के लिए 10 दिन का समय दिया। कृषिमंत्री ने कहा कि वो कुछ दिन बाद दोबारा निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लेंगे।
निरीक्षण के बाद मीडिया से बात करते हुए जेपी दलाल ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उन्हें दादरी व भिवानी में सफाई व्यवस्था और विकास कार्यों की निगरानी का जिम्मा दिया है। इस माह की शुरुआत में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत सफाई अभियान चलाया गया था और इसलिए आज बिना किसी सूचना के निरीक्षण कर शहर के विभिन्न हिस्सों का जायजा लिया गया। कुछ जगहों पर खामियां मिली हैं और अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरूस्त करने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान महेंद्रगढ़ चुंगी, चिड़िया मोड़, बिचला बासा, कीकरवासनी और कूडा निस्तारण स्थल का जायजा लिया गया। कई स्थानों पर जो कमियां मिली हैं, उन्हें सुधारने के निर्देश दे दिए गए है। निरीक्षण के दौरान कृषिमंत्री के साथ भाजपा किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सुखविंद्र मांढ़ी भी मौजूद रहे। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र मांढ़ी, भाजपा जिला अध्यक्ष सतेंद्र परमार, अतिरिक्त उपायुक्त एवं डीएमसी डाॅ. जयेंद्र सिंह, एसडीएम नवीन कुमार सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
- अगले दौरा से पहले सुधरने चाहिए हालात
कृषिमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि अगले कुछ दिनों में दोबारा निरीक्षण किया जाएगा और उससे पहले व्यवस्था ठीक होनी चाहिए। कृषि मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नारा है कि वातावरण स्वच्छ हो और देश का हर स्थान सुंदर बने। इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश सरकार भी काम कर रही है।
- उपराष्ट्रपति पर की गई टिप्पणी पर मांगे माफी
मीडिया के सवाल पर कृषिमंत्री ने कहा कि देश के कुछ दलों के अंदर निम्न स्तर की राजनैतिक गिरावट आ गई है और वे ओछी मानसिकता के साथ संवैधानिक पद की गरिमा को ठेस पहुंचाने की कोशिश करते हैं। एक साधारण किसान परिवार से संबंध रखने वाले देश के उप राष्ट्रपति पर की गई टिप्पणी पर उन्हें तुरंत माफी मांगनी चाहिए।