फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   agriculture

दादरी मंडी में भाकियू का प्रदर्शन

Sat, 08 Aug 2020 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
agriculture
बैठक में मौजूद आढ़ती और किसान नेता - फोटो : CharkhiDadri
भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के प्रदेश अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह चंढूनी ने कहाकि केंद्र सरकार द्वारा जारी तीन अध्यादेश जन विरोधी हैं। ये तीनों अध्यादेश किसान व आढ़ती के हित में नहीं है। उन्होंने कहाकि आढ़ती व किसान इन अध्यादेशों के विरोध में 15 अगस्त को काले झंडा लगाकर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को नई अनाज मंडी में भाकियू नेता के नेतृत्व में आढ़तियों व किसान नेताओं ने रोष प्रकट किया। इस मौके पर सरदार गुरनाम सिंह ने कहा कि इन अध्यादेशों में अनाज मंडी के ढांचा को तोड़ने का सरकार का प्रावधान है। इससे अनाज मंडी परिसर में अनाज की खरीद-फरोख्त पर मार्केट शुल्क व टैक्स लगेगा तथा अनाज मंडी से बाहर फसल की अवैध खरीद- फरोख्त पर किसी भी प्रकार का मार्केट शुल्क व टैक्स नहीं लगेगा जो असंवैधानिक है।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन की मांग है कि अनाज मंडी परिसर में भी किसी प्रकार का शुल्क नहीं लगना चाहिए। अध्यादेश के दूसरे भाग में अनाज भंडारण की सीमा समाप्त की जा रही है जिससे अनाज की कालाबाजारी को बढ़ावा मिलेगा। अध्यादेश के तीसरे भाग में खेती पर ठेकेदारी प्रथा से किसान अपने खेत में मजदूर बनकर रह जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष सरदार ने कहा कि अगर सरकार ने जल्द यूनियन की मांगें नहीं मानी तो 10सितंबर को आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान बैठक की अध्यक्षता अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन प्रधान रामकुमार रिटोलिया ने की। बैठक में भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान धर्मपाल श्योराण,कर्म सिंह मथाना कार्यकारी अध्यक्ष, हरपाल सिंह प्रदेश महासचिव, मैम सिंह, राजकुमार जिला अध्यक्ष जाट महासभा, विनोद गर्ग, देवेंद्र लीला समसपुरिया तहसील अध्यक्ष,राजेंद्र डोहकी, आढ़ती अनिल बलकरा, वेदपाल, देवेंद्र घसोला आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed