फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   agrawal vaishya society started sankalp se srijan campaign

Charkhi Dadri News: अग्रवाल वैश्य समाज ने शुरू की संकल्प से सृजन मुहिम

Sun, 21 Sep 2025 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 21 Sep 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
agrawal vaishya society started sankalp se srijan campaign
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर अग्रवाल वैश्य समाज की ओर से संकल्प से सृजन मुहिम की शुरुआत की गई। यह पहल समाजवाद के प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन के सिद्धांतों को आत्मसात करते हुए समाज में एकता, सेवा और विकास की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से की गई है।
समाज के महासचिव बलराम गुप्ता ने बताया कि इस अभियान की शुरुआत प्रदेशाध्यक्ष अशोक बुवानीवाला के मार्गदर्शन में की गई है। मुहिम के अंतर्गत समाज ने चार प्रमुख संकल्प लिए हैं, जो संगठन, नेतृत्व और सामाजिक न्याय पर केंद्रित हैं। पहला संकल्प राजनीतिक प्रतिनिधित्व से जुड़ा है, जिसके तहत वैश्य समाज के लोगों को चुनावों में भाग लेने, नीतियों पर प्रभाव डालने और मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। दूसरा संकल्प सामाजिक न्याय का है, जिसके अंतर्गत समाज के आर्थिक, शैक्षिक व सामाजिक अधिकारों की रक्षा के लिए सामूहिक प्रयास किए जाएंगे। तीसरा संकल्प संगठनात्मक एकता का है, जिसमें समाज के सभी घटकों को एक पारदर्शी और सशक्त संगठन के अंतर्गत जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

चौथा संकल्प युवा शक्ति संगठन का है, जिसके तहत युवाओं को राजनीति, संगठन व व्यवसाय में प्रशिक्षण व मार्गदर्शन देकर नेतृत्व की भूमिका के लिए तैयार किया जाएगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुरेश ऐरन, महासचिव विनोद जैन, कोषाध्यक्ष श्रवण गुप्ता, उपाध्यक्ष नरेश गर्ग, गणेश गोयल, प्रदेश सचिव संजय गर्ग, प्रेस सचिव विनोद गर्ग सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed