फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   After the protest of the villagers, the administration team returned

Charkhi Dadri News: ग्रामीणों के विरोध के बाद बैरंग लौटी प्रशासन की टीम

Sat, 01 Jul 2023 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 01 Jul 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
After the protest of the villagers, the administration team returned
ग्रामीणों से बातचीत करते पुलिस अधिकारी सुरेंद्र सिंह।
चरखी दादरी। गांव साहूवास में ग्रामीणों के विरोध के बाद सिंचाई के लिए खेतों में ले जाई जा रही लाइन को जुड़वाने पहुंची पुलिस व सिंचाई विभाग की टीम बिना लाइन जुड़वाए ही लौट गई। शनिवार को उपायुक्त के आदेशों के बाद सिंचाई विभाग की टीम ड्यूटी मजिस्ट्रेट की देखरेख में पुलिस बल के साथ लाइन को जुड़वाने पहुंची थी।
विज्ञापन

बता दें कि धान की फसल लगाने को लेकर गांव दो धड़ों में बंटा हुआ है। एक धड़ा अपने खेतों में जीरी की फसल लगाने पर अड़ा है तो दूसरा गांव में पानी भरने का हवाला देते हुए इसका विरोध कर रहा है। कुछ दिन पूर्व खेतों में ले जाई जा रही पाइप लाइनों को काट दिया गया था। इसे लेकर करीब दो सप्ताह पूर्व कुछ ग्रामीणों ने उपायुक्त से मिलकर बताया था कि नहरी पानी को खेतों तक ले जाने के लिए बिछाई गई लाइनों को कुछ लोगों द्वारा काट दिया गया। लाइन को जोड़ने पर गांव का एक धड़ा विरोध कर रहा है। वहीं कुछ ग्रामीणों का कहना था कि गांव के नजदीक से जा रही इन पाइप लाइनों का पानी लीकेज होकर गांव की गलियों में भर जाता है।
विज्ञापन

उपायुक्त के आदेशों के बाद सिंचाई विभाग उपमंडल अधिकारी एवं ड्यूटी मजिस्ट्रेट कमल सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे थे। जब लाइन जोड़ने का काम शुरू किया गया तो गांव के एक धड़े ने इसका विरोध शुरू कर दिया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट द्वारा उपायुक्त को स्थिति से अवगत कराया तो उपायुक्त ने सोमवार को दोनों पक्षों को सुबह 11 बजे अपनी बात रखने के लिए बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएचओ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि गांव में कई दिनों से जमींदारों में मतभेद चला हुआ है। कुछ लोग धान की फसल लगाना चाहते हैं और कुछ नहीं। जो धान की फसल नहीं लगाना चाहते हैं उनका आरोप है कि कुछ लोग नहरी पानी की चोरी करके खेतों में सिंचाई करते हैं जिसके कारण गांव में पानी भर जाता है। इसी मतभेद के चलते कुछ दिन पूर्व पाइप लाइनें काट दी गई थी जिसके संबंध में मुकदमा भी दर्ज है। उपायुक्त के आदेशानुसार पाइप लाइनों को दोबारा से जुड़वाने के लिए पहुंचे थे। दोनों पक्षों ने अपनी बात रखी है। आगामी बातचीत के लिए उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed