फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   After the festive season, the wedding season will act as icing on the cake in the bullion market.

Charkhi Dadri News: त्योहारी के बाद वैवाहिक सीजन सराफा बाजार में करेगा सोने पर सुहागा का काम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Oct 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
After the festive season, the wedding season will act as icing on the cake in the bullion market.
मुख्य बाजार स्थित आभूषणों की दुकान पर खरीददारी करते ग्राहक।
चरखी दादरी। त्योहारी सीजन में सराफा बाजार चमकेगा। अब तक की बात करें तो दिसंबर तक होने वालीं 350 शादियों के ऑर्डर सोना-चांदी के कारोबारियों को मिल चुके हैं। दिसंबर तक सराफा बाजार में 30 करोड़ का कारोबार होने की उम्मीद है और स्वर्णकारों ने उसी मुताबिक अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

स्वर्णकारों का मानना है कि इस बार पिछले साल की अपेक्षा अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। दिवाली के बाद शादियां शुरू हो जाएंगी और इसके मद्देनजर ऑर्डर मिलने लगे हैं। स्वर्णकारों का कहना है कि श्राद्ध पक्ष में सोने के दाम करीब 4000 रुपये कम हुए थे और उसी दौरान ग्राहकों ने ऑर्डर बुक करवाने शुरू कर दिए थे। ऑर्डर के अनुसार इस बार शादियों की मुहूर्त संख्या भी ज्यादा है।
विज्ञापन

पिछले कई माह से अच्छे कारोबार की आस लगाए बैठे स्वर्णकारों के लिए पहले दिवाली अच्छी जाएगी तो फिर वैवाहिक सीजन सोने पर सुहागा जैसे काम करेगा। आभूषण विक्रेताओं का मानना है कि पहले धनतेरस और उसके कुछ दिन बाद ही वैवाहिक सीजन शुरू हो जाएगा। ग्राहकों ने श्राद्ध के दौरान 9 से 13 अक्तूबर के दौरान सोने के भाव में 4 हजार रुपये मंदी होने का भरपूर फायदा उठाया है। दुकानदारों का कहना है कि इन चार दिनों में लगभग 350 शादियों और अन्य गहनों की बुकिंग की गई है। आभूषण बनवाने वाले ग्राहकों ने आधे से ज्यादा कीमत एडवांस भी दे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दिवाली पर सिक्कों और चांदी की मूर्तियों की रहेगी डिमांड
स्वर्णकारों का कहना है कि दिवाली पर चांदी के सिक्के, लक्ष्मी गणेश की मूर्तियाें, चांदी के बर्तनों, सोने की गिन्नी, पाजेब व महिलाओं के मंगलसूत्र की काफी मांग ज्यादा रहेगी। इसके अलावा चांदी के नोट भी प्रचलन में हैं।


स्वर्णकार बोले: इस बार अच्छे कारोबार की उम्मीद
- इस बार त्योहारी व वैवाहिक सीजन के अच्छा कारोबार होने की संभावना है। पहले धनतेरस, फिर दिवाली और उसके बाद वैवाहिक सीजन शुरू हो जाएगा। शादियों के ऑर्डर अभी से मिलने शुरू हो गए हैं।
-अशोक गोयल, स्वर्णकार
- धनतेरस पर महिलाएं आभूषणों की खरीददारी करती हैं तो पुरुष सोने की चेन व कड़ा बनवाते हैं। मध्यवर्गीय परिवार चांदी के गहने ज्यादा खरीदने पसंद करते हैं। इस बार गत वर्ष के मुकाबले ज्यादा कारोबार होने की आस है।
-सुनील कुमार, स्वर्णकार
- धनतेरस पर चांदी के लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों के अलावा चांदी के सिक्के व बर्तनों की अच्छी मांग रहती है। महिलाएं इस पर्व पर खरीददारी का कई माह तक इंतजार करती हैं। इस बार दिवाली तक अच्छा कारोबार होगा।

-नितिन कुमार, व्यापारी
- दिवाली से पहले धनतेरस पर आभूषण खरीदने के लिए गृहणियां घरेलू खर्चों में कटौती करके रुपये जमा करती रहती हैं। ज्यादातर परिवार त्योहारी सीजन में अपनी जेब अनुसार सोना-चांदी के गहने खरीदते हैं।
-संजय सोनी, स्वर्णकार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed